मनोरंजन

नवाबों की नगरी में ‘जग्गू दादा’ का जलवा: ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे जैकी श्रॉफ

Lucknow Film Promotion: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के प्रमोशन के सिलसिले में नवाबों की नगरी लखनऊ पहुंचे. यह फिल्म 29 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. जैकी श्रॉफ के साथ तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी भी मौजूद रहे. इस फिल्म में दर्शकों को इमोशन, एक्शन और सुपरहीरो का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा.

बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ अपने गहरे लगाव और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को साझा किया. तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष सैनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे दादा की कहानी है जिसे बच्चे सुपरहीरो मानते हैं, जिसमें जैकी दादा का किरदार इमोशन और रोमांच का मिश्रण है.

जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और जैकी श्रॉफ के सहज अभिनय के कारण बच्चों और परिवारों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है. यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका ट्रेलर दर्शकों द्वारा पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है.

बच्चों के लिए प्यार बेहद खास

बच्चों के साथ अपने जुड़ाव को लेकर दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘मैं बच्चों के साथ हमेशा बच्चा बनकर रहता हूं. मुझे सारे बच्चे मेरे बेटे टाइगर की तरह ही लगते हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से मेरा प्यार उनके लिए बेहद खास हो जाता है और मैं खुद भी उनके सामने बच्चा बन जाता हूं.

परिवारों को छोटी-छोटी बातों को समझना बहुत जरूरी है. उन्हें अपने बच्चों को यह बताने की जरूरत है कि खेलो-कूदो, लेकिन एक लिमिट में. यह समझना जरूरी है कि हर एक विषय में लक्ष्मण रेखा ही दायरा तय करती है. एकल परिवारों पर बात करते हुए, उन्होंने कहा, ‘परिवारों को चाहिए कि एकल परिवारों को बढ़ावा देने के बजाए अपने माता-पिता को साथ लेकर चलें.

यदि किसी काम के चलते घर से दूर रहना पड़े, तो उन्हें भी शरीर की तरह अपने साथ लेकर चलना चाहिए.’

नीष सैनी ने फिल्म पर बात की

वहीं, निर्देशक मनीष सैनी ने फिल्म पर विस्तार से बात करते हुए कहा, यह फिल्म एक ऐसे किरदार की कहानी को बताती है, जो खुद कहानियों में जीता है. जब मैं पहली बार जैकी सर को उनके घर पर फिल्म की कहानी सुना रहा था, तब एक समय ऐसा आया, जब मैंने किरदार का नाम लेना बंद कर दिया.

उसकी जगह मैं यह कहने लगा कि आप जहां-जहां जाते हो, पीछे-पीछे सारे बच्चे आ जाते हैं. कुल मिलाकर मेरी कल्पना में जैकी सर ही इस किरदार के रूप में दिखाई दे रहे थे. जैकी दादा के भीतर एक बच्चा है, जो इस किरदार पर पूरी तरह फिट बैठता है. वह एक दादा भी हैं और एक सुपरहीरो भी.

हर बच्चा अपने मन में अपने पिता या दादा को सुपरहीरो मानकर कल्पना करता है. ऐसे में, दादा को इस किरदार में ढालने के लिए अलग से ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. उनका टोन इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही था.

एक्टर नहीं नॉन-एक्टर हूं

मनीष सैनी ने आगे कहा, ‘जैकी दादा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे हमेशा कहते हैं कि मैं एक्टर नहीं हूं, मैं नॉन-एक्टर हूं. लेकिन, जब भी मैं फिल्म के एडिट देखता हूं, तो खुद हैरान रह जाता हूं कि कितनी ऐसी-ऐसी चीजें उन्होंने पर्दे पर उतार दीं, जिनके बारे में मैंने सोचा तक नहीं था. एक दादा और सुपरहीरो के रूप में उन्होंने किरदार को बेहद खूबसूरती से जिया है.

दर्शक और फैंस का बेशुमार प्यार

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक और फैंस बेशुमार प्यार लूटा रहे हैं. विशेष रूप से बच्चों को यह फिल्म खूब लुभाएगी. जी स्टूडियोज और आमदावाद फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का निर्देशन और लेखन दोनों मनीष सैनी ने किया है. जबकि उमेश कुमार बंसल और मनीष सैनी ने इसे प्रोड्यूस किया है.

आकाश जेएच शाह, रेडिता टंडन और अमृता परांडे को-प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म 29 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें:  आखिर क्यों बेलगाम हो रही कांग्रेस नेताओं की जुबान? भूपेश बघेल के ‘जनाजा’ वाले बयान पर छिड़ा महासंग्राम

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago