Jacqueline Fernandez Mother Death: अभी फिल्म इंजस्ट्री मनोज कुमार के निधन के शोक से उभरी नहीं थी कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है. दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. की मां किम अब इस दुनिया में नहीं रही. एक्ट्रेस की मां का रविवार को निधन हो गया है. भले ही एक्ट्रेस की मां लाइमलाइट से दूर रही हों लेकिन वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहती थीं. ऐसे में उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है. जैकलीन की मां को कुछ दिन पहले ही स्ट्रोक आया था जिसके बाद वह मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराई गई थी. लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आ रही है.
बता दें कि किम फर्नांडीज को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था. जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था. अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद, जैकलीन अपनी मां से मिलने पहुंची थीं. बहरीन के मनामा में रहने वाली किम फर्नांडीज को 2022 में भी ऐसी ही स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जैकलीन अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची थीं. जहां स्ट्रोक के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था.
अस्पताल में जैकलीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस क्लिप में वह अपनी मां को देखने के लिए अस्पताल जाती हुई दिखाई दे रही हैं. वह सफेद सलवार कमीज पहने हुए दिखाई दे रही हैं और उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनके पिता भी विदाई देने के बाद श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाहर निकलते समय उनकी आंखें नम थीं. इसके अलावा, जैकलीन के ‘किक’ को-स्टार सलमान खान को भी अस्पताल में उनकी मां से मिलने के लिए देखा गया.
ये भी पढ़ें: क्यों लिफ्ट में अनजान शख्स से भिड़े थे सिकंदर स्टारर सलमान खान? भाईजान ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन को आईपीएल 2025 में परफॉर्म करने के लिए चुना गया था, हालांकि, उन्होंने अपनी मां की खातिर इस इवेंट से हटने का फैसला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन को 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था.
जैकलीन को अपनी मां के बहुत करीब माना जाता था और उन्होंने उन्हें अपनी भावनात्मक सहारा और सपोर्ट सिस्टम होने का श्रेय दिया. दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता था. जैकलीन अपनी मां के अपने जीवन और करियर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित रहती थीं. किम फर्नांडीज बहरीन में एक एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं, जहां 1980 में एलरॉय फर्नांडीज से मुलाकात हुई थी. बाद में दोनों ने शादी कर ली और उनके चार बच्चे हुए. जैकलीन सबसे छोटी हैं और उनकी एक बड़ी बहन और दो बड़े भाई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…