दुनिया

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास ने किया बड़ा हमला, IDF ने कहा- उनके ज्यादातर रॉकेट हमने मार गिराए

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सीजफायर समझौता हुआ जरूर था, लेकिन ये भी बहुत दिनों तक टिक नहीं पाया. फिलिस्तानी संगठन हमास ने इजरायल के दक्षिणी शहरों पर रविवार को ताबड़तोड़ रॉकेट दागे. हालांकि इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर रॉकेट को हवा में ही मार गिराया. हमास ने इस हमले के बाद बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इजरायली सेना द्वारा गाजा में किए जा रहे नरसंहार का यह जवाब है.

रॉकेट को हवा में नष्ट करने का दावा

वहीं, हमले को लेकर इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास की तरफ से 10 रॉकेट दागे गए थे, लेकिन इनमें से अधिकांश को हवा में ही नष्ट कर दिया गया. एक इजरायली टीवी चैनल 12 के मुताबिक, अश्कलोन शहर में एक रॉकेट सीधे गिरा, जिससे कम से कम 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए.

इजरायली सेना ने जारी की चेतावनी

हमले के बाद इजरायली सेना ने मध्य गाजा के डेयर अल-बलाह इलाके के निवासियों को तुरंत क्षेत्र छोड़ने का आदेश दिया. सेना ने चेतावनी देते हुए कहा, “यह हमले से पहले अंतिम चेतावनी है.” बाद में इजरायली वायुसेना ने उस रॉकेट लांचर पर हमला किया, जहां से गाजा से रॉकेट दागे गए थे. गाजा के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि रविवार को इजरायली हमलों में कम से कम 39 लोग मारे गए हैं.

यह भी पढ़ें- क्या शुरू होने वाला है दुनिया में तीसरा युद्ध? अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने लॉन्च मोड में तैनात की मिसाइलें, तेहरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

सीजफायर का नहीं दिखा असर

गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच 15 महीने की जंग के बाद 19 जनवरी को सीजफायर का पहला चरण लागू किया गया था. इसमें संघर्ष विराम, बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली शामिल थी, लेकिन इजरायल ने 19 मार्च को फिर से गाजा में जमीनी अभियान शुरू कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

2 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

9 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

47 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago