Jasmin Bhasin Blind: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन आए दिन अपनी निजी जिंदगी और अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्हें लेकर बेहद बुरी खबर आई है. खबर है कि उनकी आंखें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें यह चोट लेंस लगने की वजह से लगी है. इतना ही नहीं उन्हें कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से उन्हें दिखना भी बंद हो गया.
दरअसल 17 जुलाई को जैस्मीन भसीन एक इवेंट के लिए दिल्ली में थीं. तैयार होते-होते उसने लेंस लगा लिया. जैसे ही वह लेंस पहना गया, उसकी आंखें खराब हो गईं. लेंस पहनने के बाद आंखों में जलन होने लगी. उस वक्त उन्हें डॉक्टर के पास जाने की सख्त जरूरत थी, लेकिन काम की वजह से वह उस वक्त डॉक्टर के पास नहीं जा सकीं. उसने पहले कार्यक्रम में और फिर डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया.
फिलहाल उनकी आंखों का इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि वो पिछले 4-5 दिनों से दर्द में हैं. डॉक्टर ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी है और कहा जा रहा है अभी इसे ठीक होने में 4-5 दिन लगेंगे. इसकी वजह से वो देख नहीं पा रही हैं और दर्द की वजह से वो ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं.
जैस्मिन भसीन ने बताया कि इतना दर्द होने के बाद भी उन्होंने चश्मा पहनाकर अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया. जब उनसे दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ, तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि देर तक लेंस पहनने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हुई है. इसके बाद वो मुंबई आईं और अपना इलाज कराया. फिलहाल उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और अभी भी उन्हें दर्द में आराम नहीं मिल पाया है. जैस्मिन की तस्वीर सामने आते फैंस काफी चिंता में आ गए हैं. सभी उनके जल्दी ठीक होने की विश कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…