लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
BJP Vs Congress: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने आज विपक्षी दल कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर संविधान बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिस पर अनुराग ठाकुर ने अभी पलटवार किया.
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस को संविधान से कितना प्यार है, देश ये भलीभांति जानता है. संविधान की प्रति दिखाने या उसकी झूठी शपथ लेने से यह तथ्य नहीं बदल जाएगा कि कांग्रेस ने संविधान की सबसे अधिक अवमानना की है.
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर कहा, ”राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी संविधान के प्रति अधिक प्रेम दिखा रही है. संविधान की प्रति दिखाने और उसकी झूठी कसम खाने से सच्चाई नहीं बदल जायेगी. अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है तो वह कांग्रेस और गांधी परिवार है.
अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा- “क्या राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी है? यह कांग्रेस सरकार के काले कारनामों और असंवैधानिक कृत्यों का वर्णन करता है… केवल संविधान की प्रति लहराने से काम नहीं चलेगा, इसे भी पढ़ना होगा… आपातकाल का काला अध्याय कांग्रेस ने देश पर थोपा था, आपको पाखंड बंद करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए.”
– भारत एक्सप्रेस
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देश के नागरिकों का…
Garba entry controversy in Bhopal: भोपाल में गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवकों के प्रवेश को…
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT से 25…
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला 45वें दिन भी जारी है.…
ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर का विश्व…
Jamui Viral Video: SP जमुई विश्वजीत दयाल ने बताया कि आज सुबह वीडियो वायरल होने…