खेल

ITF Masters Tour World: अडाणी स्पोर्ट्स लाइन की 42 वर्षीय संजना रावल करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

अडाणी स्पोर्ट्स लाइन की टेनिस खिलाड़ी संजना रावल पुर्तगाल के लिसबन में होने वाली प्रतिष्ठित आईटीएफ मास्टर्स टूर विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 42 वर्षीय संजना रावल ने उम्र को महज एक नंबर साबित करते हुए, इस खेल में असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया है.

अडाणी स्पोर्ट्स लाइन के सीबीओ संजय अडेसरा ने कहा, “संजना की उपलब्धियों और उनकी उत्कृष्टता पर हमें बेहद गर्व है. उनका सफर दृढ़ता की भावना और खेल में महानता की लगातार खोज को दर्शाता है, जो अदाणी स्पोर्ट्स लाइन एकेडमी की पहचान है.” आईटीएफ डबल्स 30+ में 82वें रैंक पर काबिज संजना ने आईटीएफ सिंगल्स और डबल्स 40+ कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया है. अडाणी स्पोर्ट्स लाइन अकादमी से जुड़ने के बाद से उनका प्रदर्शन लगातार शानदार हुआ है.

कोच अरशद देसाई के मार्गदर्शन में उन्होंने प्रतिदिन दो घंटे के कठिन अभ्यास के जरिए अपने कौशल को निखारा है. हाल ही में मेरठ में आयोजित आईटीएफ मास्टर्स 400 में महिला डबल्स फाइनल में पहुंचना उनकी सफलता का प्रमाण है. संजना ने कहा, “मैं इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रोमांचित हूं. अदाणी स्पोर्ट्स लाइन अकादमी ने मेरे सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. विश्व स्तरीय सुविधाओं और विशेषज्ञ कोचिंग ने मुझे इस मौके के लिए तैयार किया है.”

संजना 30+ कैटेगरी में किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली गुजराती महिला हैं. उन्होंने अपनी लगन से एथलीटों के लिए एक नया मानक स्थापित किया है. उनकी 17 वर्षीय बेटी भी अडाणी स्पोर्ट्स लाइन अकादमी में श्रीमाल भट्ट के मार्गदर्शन में आईटीएफ जूनियर्स में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Gautam Gambhir: टीम सेलेक्शन को लेकर ‘सवालों से जूझेंगे’ गंभीर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

24 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

29 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago