मनोरंजन

Jawan Movie Trailer: ‘जवान’ के ट्रेलर में अलग-अलग लुक में नजर आए किंग खान, एक्शन सीन देखकर फैंस के उड़े होश

SRK Jawan Movie Prevue: फाइनली इंतजार खत्म हुआ. शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर आज यानी 10 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है. आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल करते हुए दिखाई देंगे. तमिल निर्देशक एटली ने इसे डायरेक्ट किया है. शाहरुख खान के अलावा जवान मूवी में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी हैं. 2 मिनट 12 सेकंड के ‘जवान फिल्म’ के ट्रेलर में शाहरुख के अलग-अलग लुक देखने को मिले हैं. वहीं, फिल्म में ऑडियंस के लिए सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर दीपिका पादुकोण की भी झलक देखने को मिली है. चर्चित फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर रिलीज से पहले के इस वीडियो में शाहरुख खान धुआंधार एक्शन करते हुए दिख रहे हैं. नयनतारा का स्टाइल और लुक भी बेहतरीन है. विजय सेतुपति की सिर्फ हल्की झलक देखने को मिली है. वहीं, दीपिका पादुकोण को स्पेशल अपीयरेंस में मेंशन किया गया है. वह साउथ इंडियन लुक में दिख रही हैं और बारिश में भीगते हुए किसी शख्स को पटक रही हैं.

‘जवान’ के एक्शन पैक्ड रिव्यू को कैसा मिला सोशल मीडिया पर रिस्पॉन्स

शाहरुख खान की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू आज 10 बजकर 30 मिनट पर रिलीज हो गया. प्रीव्यू में किंग खान चौंकाने वाले अलग-अलग अवतार में धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं. प्रीव्यू में धांसू एक्शन की झलक भी मिल गई है. वहीं किंग खान की फिल्म का प्रीव्यू रिलीज होते ही इसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फैंस ने इसे अब तक का बेस्ट टीजर बताया है साथ ही फिल्म को ब्लॉसबस्टर भी डिक्लेयर कर दिया है. जिसे देखते हुए एक फैन ने ‘जवान’ से शाहरुख खान के अलग-अलग लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ जवान प्रीव्यू अब तक मेरे द्वारा देखा गया सबसे अच्छा टीज़र है. कोई अन्य शब्द में इसे डिस्क्राइब नहीं कर सकते हैं.

फैंस को पसंद आ रहा है शाहरुख़ खान की नई फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू

कई और फैंस ने भी ‘जवान’ के एक्शन पैक्ड प्रीव्यू की खूब तारीफ की है. एक फैन ने लिखा, “ वह वॉक जो बॉक्स ऑफिस के हर मौजूदा रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देगी. किंग शाहरुख खान यहां हैं.” वहीं एक फैन ने जवान से शाहरुख के लुक की दो तस्वीरें शेयर कर लिखा, “ ये दोनों लुक थिएटर में धमाल मचाने वाले हैं.”

ये भी पढ़ें: कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के खतरे तमाम, कम करने के लिए खानपान में लहसुन का करें इस तरह इस्तेमाल

शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ कब होगी रिलीज?

बता दें कि ‘जवान’ में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी स्पेशल अपीयरेंस है. फिल्म के प्रीव्यू में शाहरुख को मेट्रो के अंदर नाचते हुए दिखाया गया है. वहीं प्रीव्यू में दीपिका पादुकोण की भी झलक मिली है. फिल्म 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

13 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

13 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

29 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

33 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

51 minutes ago