देश

नर्मदा नदी के टापू पर फंसे चार मछुआरे, NDRF की टीम ने 13 घंटे लगातार अभियान चलाकर सभी को निकाला सुरक्षित

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भेड़ाघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में एक टापू पर फंसे चार लोगों को 13 घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद सोमवार को सुबह बचा लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. भेड़ाघाट पुलिस थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि जबलपुर शहर के गढ़पुरवा के रहने वाले चारों लोग रविवार को दोपहर में मछली पकड़ने के लिए नर्मदा नदी में एक टापू पर पहुंचे थे.

मछली पकड़ने गए थे मछुआरे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने के बाद वे चारों व्यक्ति टापू पर फंस गए. उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को रात में एक ड्रोन के जरिए भोजन और लाइफ जैकेट मुहैया करायी गयीं. खान ने कहा कि बचाव अभियान रविवार शाम करीब पांच बजे शुरू किया गया और सोमवार सुबह साढ़े छह बजे समाप्त हुआ.

जलस्तर बढ़ने से बीच में फंसे

उन्होंने बताया कि संतोष केवट, मनीष केवट, शुभम केवट और अमित केवट धुआंधार झरने के पास स्थित टापू पर मछली पकड़ने गए थे और खाना खा रहे थे तभी पानी का स्तर अचानक बढ़ गया जिससे वे द्वीप पर फंस गए. अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने जल्द ही होम गार्ड और स्थानीय पुलिस की मदद से बचाव अभियान शुरू किया लेकिन बढ़ते जलस्तर के कारण बचाव नौका टापू तक पहुंचने में असमर्थ थी.

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ उज्जैन में दर्ज कराई गई तीसरी FIR, पढ़ें, क्या है पूरा मामला ?

एनडीआरएफ ने चलाया अभियान

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम सोमवार तड़के घटनास्थल पर पहुंची और जैसे ही पानी का स्तर कम हुआ उन्हें रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद से बचाया गया. एक अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर इकाई को अलर्ट करके द्वीप पर फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकालने की भी योजना बनायी गयी थी, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि एनडीआरएफ टीम ने उन्हें सफलतापूर्वक बचा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago