मनोरंजन

Joker 2 के हीरो की बांहों में झूमीं लेडी गागा, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, फिर दिखा कभी खुशी कभी गम का मौसम

Joker 2: साल 2019 में अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘जोकर’ था. इस फिल्म ने देश-दुनियाभर में बहुत नाम कमाया था.अब साल 2024 में ‘जोकर 2’ आ रही है. इसकी नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर #Joker2 ट्रेंड होने लगा है.

‘Joker 2’ को ऑफिशियली ‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ नाम दिया गया है. इसमें Joaquin Phoenix एक बार फिर जोकर के रूप में वापसी कर रहे हैं और लेडी गागा ‘हार्ले क्विन’ बनकर आ रही हैं.

डायरेक्टर ने दिखाई झलक

वैलेंटाइन डे के मौके पर डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने इंस्टाग्राम पर फैंस को ऑन-स्क्रीन कपल की नई झलक दिखाई. तस्वीरों में फीनिक्स जोकर के अवतार में नजर आ रहे हैं और लेडी गागा हार्ले बनकर उनकी बांहों में झूम रही हैं.

Todd Phillips ने इंस्टाग्राम पर 14 फरवरी की रात में पोस्ट शेयर किया. इसमें तीन फोटोज हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘आशा है आपका दिन प्यार से भरा हो.’ पहली तस्वीर में जोकिन और लेडी गागा इधर-उधर देख रहे हैं.

म्यूजिक मूवी होगी ‘जोकर 2’

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अफवाह है कि ‘जोकर 2’ एक म्यूजिकल मूवी होगी. मीडिया से बातचीत में फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सैम स्लेटर ने बताया कि उनका काम ज्यादातर पूरा हो चुका है. आपको बता दें ‘Joker 2’ 4 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

5 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

12 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

19 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

19 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

38 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

54 minutes ago