मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
पाकिस्तानी शख्स गुलाम हैदर और 4 बच्चों संग भागकर भारत आई मुस्लिम औरत सीमा हैदर
Seema Haider Ghulam Haider: पाकिस्तान से 4 बच्चों संग भागकर भारत आई मुस्लिम औरत सीमा हैदर का मामला लगातार सुर्खियों में है. सीमा हैदर ने यूपी के रहने वाले एक युवक (जिसका नाम सचिन है) के प्यार में पड़कर सब-कुछ छोड़ने का वादा किया और यहीं एक गांव में उसके साथ रहने लगी. अब पाकिस्तान में सीमा के शौहर ने सीमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने और अपने 4 बच्चों को वापस ले जाने की मांग की है.
सीमा हैदर का पाकिस्तानी शौहर गुलाम हैदर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय जाएगा. इसके लिए गुलाम हैदर ने हरियाणा में पानीपत के रहने वाले मोमिन हैदर की मदद ली है. मोमिन हैदर के माध्यम से गुलाम हैदर सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करेगा. वह अपने बच्चों की कस्टडी की मांग को लेकर याचिका दायर करेगा.
सीमा हैदर के भारत आने के बाद से ही पाकिस्तान में गुलाम हैदर ने सीमा से रिश्ता खत्म कर लिया था. हालांकि, उसने इस बात को कहा कि वह अपने चारों बच्चों को वापस ले जाएगा. गुलाम हैदर ने कहा- ‘मैं अपने चारों बच्चों के लिए कहीं भी, किसी भी अदालत में जाऊंगा, पर उन्हें वापस लाकर रहूंगा. मैं सीमा के साथ अब नहीं रह सकता, लेकिन उससे कहूंगा कि अब भी तुम्हारे पास वक्त है. मैं तुम्हें पाकिस्तान आने का मौका दे रहा हूं. तुम्हें कुछ नहीं होगा. तुम कहती हो कि यहां तुम्हें मार दिया जाएगा. मैं यहां हूं, गारंटी दे रहा हूं कि तुमको कुछ नहीं होने दूंगा. तुम अपने भाई-बहन के घर में खुशी से रहना.’
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…