कृति सेनन के राखी ऐड पर बोलीं कंगना रनौत
Kangana Ranaut on Kriti Sanon Rakhi AD: इन दिनों एक्ट्रेस कृति सैनन अपनी एक नई ज्वेलरी ऐड की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई हैं. रक्षाबंधन के लिए बने इस ऐड में कृति एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल है. जैसे ही ये ऐड हर तरफ ऑन एयर हुआ, इंटरनेट पर लोगों क गुस्सा फूट पड़ा. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया कि भाई-बहन के पारंपरिक त्योहार के ऐड में इतने बोल्ड़ पहड़े पहनने का क्या तक बनता है.
इस पूरे विवाद में अब बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत की भी एंट्री हो चुकी है. समवार शाम को कंगना ने बिना किसी का नाम लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें वो साफ-साफ कृति के इसी विवादित ऐड की तरफ इशारा कर रही हैं.
कंगना ने अपनी स्टोरी में लिखा- “ये महिलाओं के लिए वाकई बहुत अच्छा समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई हैं. आज की महिला एक ग्लोबल महिला है, कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगे-चोली तक, जींस से लेकर साड़ियों तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक आज हमारे पास इतने सारे विकल्प मौजूद हैं, तो फिर कोई अपने भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसे कपड़े क्यों पहनेगा? आपके बाकी सारे स्टाइलिंग ऑप्शंस कहां चले जाते हैं? हा-हा, यह विज्ञापन बहुत अजीब और डरावना (क्रीपी) लगता है!”
सिर्फ कंगना ही नहीं बल्कि आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस एड को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “पूजा की थाली कहां है? भाई के सामने इस तरह के कपड़े पहनकर कौन राखी बांधता है? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?”
वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना था कि यह सब पब्लिसिटी पाने और लोगों को गुस्सा दिलाने (रेज-बेटिंग) के लिए जानबूझकर किया गया एक कैलकुलेटेड मूव था. हालांकि इन सब आलोचनाओं और विवादों के बीच कृति सैनन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर में अब चलेगा ‘बब्बन बबुआ’ का राज…!’ जानिए रवि किशन की एंट्री ने क्यों मचाया धमाल?
अगर कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि, सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन ही मिले थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…