भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वीं वार्ता आज
India China Border Talks: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर आज बीजिंग में विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वीं वार्ता होने जा रही है. भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
चीन के सरकारी अखबार के अनुसार, इस बैठक में सीमा विवाद के अलावा दोनों देशों के रिश्तों और अहम अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है.
2020 से 2022 तक तनाव का दौर
2020 से 2024 के बीच भारत-चीन संबंधों में काफी तनाव रहा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा था कि इस मुश्किल दौर की मुख्य वजह सीमा पर बनी स्थिति थी. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच संवाद का सिलसिला लगातार जारी है. चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता सीमा विवाद पर चर्चा का मुख्य माध्यम है और यह दोनों देशों के बीच संवाद का अहम मंच भी है.
पिछली बार दिल्ली में हुई थी बैठक
पिछली यानी 24वीं वार्ता अगस्त 2025 में नई दिल्ली में हुई थी. उस समय सीमा से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई थी और कुछ बिंदुओं पर सहमति भी बनी थी. अब 25वां दौर ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देश सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. चीन का कहना है कि फिलहाल सीमा की स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है और दोनों पक्ष राजनयिक व सैन्य माध्यमों से संपर्क बनाए हुए हैं.
अरुणाचल प्रदेश पर मतभेद
भारत और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद अब भी कायम हैं. इनमें अरुणाचल प्रदेश का मामला सबसे बड़ा है. चीन इसे ‘जांगनान’ कहकर अपना दावा करता है जबकि भारत लगातार इस दावे को खारिज करता रहा है. विदेश मंत्री जयशंकर ने भी साफ कहा है कि सीमा पर शांति और स्थिरता ही रिश्तों को बेहतर बनाने की कुंजी है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर, पिछले साल से 8 गुना ज्यादा मिले केस, एक्सपर्ट ने क्या कहा?
विशेषज्ञों की राय
चीन के जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच नियमित बातचीत जारी रहना इस बात का संकेत है कि रिश्ते धीरे-धीरे स्थिरता और सुधार की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में आज की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
