मनोरंजन

‘Khatron Ke Khiladi 14’ के विनर बने करण वीर मेहरा, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, कार के भी बने मालिक

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का विनर मिल गया है. कई मुश्किल चुनौतियों को पार करने के बाद करण वीर मेहरा शो के विजेता बने हैं. खतरों के खिलाड़ी की चमचमाती ट्रॉफी के साथ करणवीर को एक शानदार गाड़ी और 20 लाख रुपये का इनाम और एक चमचमाती क्रेटा कार अपने नाम कर लिया है. करणवीर के लिए इस शो का सफर आसान नहीं था. उन्हें खतरनाक स्टंट करते समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उन्हें फिनाले के समय भी टॉप-3 कंटेस्टेंट में शामिल होने के लिए बिजली के स्टंट का सामना करना पड़ा.

KKK 14 के विनर बने करण वीर

करण ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि पूरे शो में उन्हें होस्ट रोहिस शेट्टी का अंदाज कितना पसंद आया साथ ही अपनी जर्नी के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें जानवरों से तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन स्टंट्स के दौरान इलैक्ट्रिक शॉक्स ने उन्हें खूब डराया है. बता दें शो के फाइनलिस्ट में शालीन भनोट और अभिषेक कुमार भी थे.

रोहित शेट्टी को बताया क्रश

वहीं, करण वीर मेहरा ने अपनी जीत के बारे में रिएक्ट करते हुए बताया कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी को मैन क्रश कहा. करण ने कहा, ‘ये बहुत ही खूबसूरत, जोरदार और शानदार रहा. ये मेरे लिए बहुत ही पॉजिटिव और कॉन्फिडेंस भर देने वाला है. जब मैं रोमानिया पहुंचा और बाकी कंटेस्टेंट्स को देखा तो सब काफी जोश और प्रिपेयर थे. मेरे लिए तो हरेक कंटेस्टेंट कॉम्पीटिशन से लबरेज था.’

ये भी पढ़ें: एक ही टाइम में कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं Kalki Koechlin, नहीं कोई पछतावा, बोलीं-मेरी जिंदगी का…

मैं वास्तव में कुत्तों से डरता था-करण

खतरों के खिलाड़ी 14 में अपने सफर के बारे में बात करते हुए करणवीर ने कहा कि उन्होंने कुत्तों के साथ स्टंट करके उनके डर को दूर करने में कामयाबी हासिल की है. करण बोले- मैं वास्तव में उनसे डरता था लेकिन मुझे लगता है कि मैंने उस पर काबू पा लिया है. अब मुझे पता है कि जब वो नाराज या खुश होते हैं तो उन्हें कैसे संभालना है. जिसके बाद अब मैं कुत्तों के आस-पास कम्फर्टेबल महसूस करता हूं. हालांकि शो के बाद भी मैं अभी भी बिजली के करंट से डरता हूं. मैं अब भी किसी भी चीज को छूने से सावधान रहता हूं.

टॉप 3 में पहले पहुंचे थे करण

टॉप 3 में पहुंचने वाले करण वीर पहले खिलाड़ी थे. शनिवार को ग्रैंड फिनाले में करण वीर और गश्मीर के बीच हेलीकॉप्टर स्टंट हुआ जिसमें करण ने शानदार स्टंट दिखाकर जीत हासिल की. इस सीजन में कई विवाद भी हुए. आसिम रियाज का बाहर होना चर्चा का विषय बन गया था.

जीत के बाद करण वीर ने कहा कि आसिज होता तो विनर बन सकता था लेकिन वह अपनी बेवकूफियों की वजह से पहले ही बाहर हो गया था. इस सीजन में और भी कई कंटेस्टेंट्स नजर आए जिनमें आशीष मेहता, शिल्पा शिंदे, नियति फतनानी, अदिति शर्मा जैसे कई कंटेस्टेंट्स शामिल थे.

कौन है करण वीर मेहरा

करण वीर दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने मसूरी के बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई लिखाई पूरी की. इतना ही नहीं करण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में ‘रिमिक्स’ शो से की. फिर वह साथ निभाना साथिया, शन्नो की शादी, विरोध, परी हूं मैं, बहनें, सूर्या, अमृत मंथन, पवित्र रिश्ता से लेकर पुकार जैसे सीरियल्स में नजर आए. साल 2018 में उन्होंने वेब सीरीज ‘इट्स नॉट देट सिंपल’ में जयेश के किरदार के रूप में भी काम किया.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago