Categories: खेल

आयरलैंड ने टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को पहली बार हराकर रचा इतिहास

IRE Beat SA in T20I: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही उन्होंने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. इस जीत में अडायर बंधुओं ने अहम भूमिका निभाई. रॉस और मार्क के इस प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड ने प्रोटियाज को 10 रनों से हरा दिया. यह आयरलैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली टी20 जीत थी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी जीत है.

दो मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए, आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टी20 स्कोर भी बनाया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका को मिला था 196 रनों का लक्ष्य

इस पारी में रॉस अडायर आयरलैंड के सितारे रहे, जिन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में अपना पहला टी20 शतक जड़ा. उनकी धमाकेदार पारी में 9 शानदार छक्के शामिल थे, और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने भी 31 गेंदों पर 52 रन की अहम पारी खेलते हुए उनके साथ 137 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.

हालांकि आखिरी के ओवरों में आयरलैंड की टीम 43 रनों के अंदर 6 विकेट गंवा बैठी, फिर भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 196 रनों का कठिन लक्ष्य दिया.

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, जहां रीजा हेंड्रिक्स ने लगातार दूसरा अर्धशतक (51 रन) बनाया और मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी 51 रन जोड़े. ओपनर रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों पर 36 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका रन रेट के हिसाब से पीछे रह गई.

19वें ओवर की गेंदबाजी से बदला मैच का रुख

मार्क अडायर की 19वें ओवर की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर वियान मुल्डर और ब्रीट्जके का विकेट लिया और फिर बाद में एन. पीटर को भी आउट किया. अडायर ने 4-31 के शानदार आंकड़े दर्ज किए और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया. आखिरी ओवर में ग्राहम ह्यूम ने भी कसी हुई गेंदबाजी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए और एक विकेट लिया. उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 185-9 पर ही रुक गई.

आयरिश क्रिकेट के लिए अहम पल

यह जीत आयरिश क्रिकेट के लिए एक अहम पल था, क्योंकि वे इस क्रिकेट स्टेडियम में पिछले 8 टी20 मैचों में ऐसी पहली टीम बनी है जो पहले बल्लेबाजी करके जीत हासिल कर सकी है. इसके अलावा, यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल उनकी दूसरी अंतरराष्ट्रीय जीत थी, पहली जीत एकदिवसीय मैच में आई थी.

टी20 मैचों की सीरीज बराबर होने के बाद अब दोनों टीमें तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जो बुधवार से अबू धाबी में शुरू होगी.

आईएएनएस

Recent Posts

राजस्थान चुनाव में 1 वोट मिलने पर रोने लगे बीजेपी नेता? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर राजस्थान निकाय चुनाव से का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 minutes ago

मंगल पांडे को फांसी और दिल्ली पर कब्जा! 1857 के गदर की वो खूनी दास्तान, जिसने मिटा दिया मुगल साम्राज्य

1857 Revolt Indian History: 1857 की क्रांति में मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली पर कब्जा…

23 minutes ago

Delhi-NCR Wedding Shopping: चांदनी चौक से लाजपत नगर तक, बजट में शादी की शॉपिंग के लिए ये मार्केट हैं खास

Delhi NCR Wedding Shopping: शादी के सीजन में दिल्ली-NCR के चांदनी चौक, लाजपत नगर और…

36 minutes ago

अमेरिका से खुन्नस, जापान में हड़कंप! उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हाहाकार

North Korea News: अमेरिका और जापान के युद्धाभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया ने फिर दागी…

40 minutes ago

असम में ऊर्जा क्रांति का आगाज! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अडानी पावर के ₹48,000 करोड़ के प्लांट की नींव

Adani Power Assam Plant: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले…

48 minutes ago

नाई की दुकान पर मसाज कराने पहुंचा बंदर, ठाठ से दबवा रहा हाथ-पांव, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

इंटरनेट पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह सैलून…

1 hour ago