मनोरंजन

Satyaprem Ki Katha: बॉक्स ऑफिस पर छाई कार्तिक-कियारा की फिल्म, वीकेंड पर दर्शकों का मिला प्यार, तीसरे दिन हुई बंपर कमाई

Satyaprem Ki Katha Box Office: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को बीते दिन ही यानी कि 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसके बाद फिल्म को लोगों से शानदार रेस्पांस मिला है. इस फिल्म में दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है. कुल मिलाकर फिल्म को पॉजिटिव रेस्पांस मिले हैं. कार्तिक-कियारा की फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर ही शानदार कमाई की है.

‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन और कियारा ने किया लीड रोल प्ले

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में दोनों की लव केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया है . इस जोड़ी ने पर्दे पर दोबारा से सभी का दिल जीता है. इससे पहले इन्हें साथ में ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था, जिसे लोगों ने शानदार रिस्पांस दिया था. तब ये जोड़ी काफी हिट भी रही थी. इस बार भी लोग इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

‘सत्यप्रेम की कथा’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ की शानदार कमाई की. ये कार्तिक आर्यन के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी एक अच्छा रिस्पॉन्स है. फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव है, इस हिसाब से फिल्म अभी और अच्छा कलेक्शन कर सकती है. आपको बता दें कि गुरुवार को बकरीद की छुट्टी की वजह से फिल्म ने अच्छी कमाई की है. ऐसा अनुमान है कि पहले वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें:फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की सक्सेस पार्टी जमकर थिरकी Kangana Ranaut और Avneet Kaur , वीडियो वायरल

सत्यप्रेम कथा की 4 दिन की कमाई

गुरुवार: 9.25 करोड़
शुक्रवार: 7 करोड़ (24% गिरावट)
शनिवार: 11.75 करोड़ (68% उछाल)
कुल: 28 करोड़ नेट

कार्तिक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनींग वाली फिल्म

सत्य प्रेम की कथा कार्तिक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनींग वाली फिल्म है. इससे पहले 2022 में आई फिल्म भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. इसके अलावा 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव आज कल ने भी 12.40 करोड़ के साथ शुरुआत किया था. अब सत्य प्रेम की कथा ने भी 9.25 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

28 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

59 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

2 hours ago