देश

Delhi: भजनपुरा में मंदिर हटाने से पहले एडिशनल डीसीपी ने की पूजा-अर्चना, बाद में चला बुलडोजर

नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सड़क पर बनी मजार और मंदिर को PWD ने हटा दिया है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही. इसके अलावा पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की गई. जिससे कोई ऐसी घटना न हो, जिससे माहौल खराब हो. वहीं मंदिर हटाने से पहले एडीसीपी सुबोध अग्रवाल ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. उसके बाद मूर्ति को पूरे सम्मान के साथ हटाया गया, बाद में मंदिर हटाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की गई.

डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है

दरअसल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा इलाके में लोक निर्माण विभाग की तरफ से डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन बीच सड़क पर मजार और किनारे पर मंदिर बना हुआ था. जिसको लेकर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी. मजार और मंदिर को हटाने के लिए प्रशासन से लगातार मांग की जा रही थी. रविवार को प्रशासन ने दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परफ्यूम बोतल बमों के साथ पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी यासिर

प्रशासन ने दिया था नोटिस

वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर सीलमपुर एसडीएम शरत कुमार ने बताया कि मजार और मंदिर से संबंधित लोगों को इसे हटाने के लिए नोटिस भी दिया जा चुका था, लेकिन उनकी तरफ से अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया. जिसे आज प्रशासन ने दल-बल के साथ पहुंचकर हटा दिया.

दिल्ली सरकार की मंत्री ने एलजी को लिखा पत्र

वहीं इस मामले में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर मंदिर और मजार हटाए जाने पर विरोध दर्ज कराया है. आतिशी ने पत्र में लिखा है कि एलजी साहब, मैंने कुछ दिन पहले आपको पत्र लिखकर अपील की थी कि दिल्ली के धार्मिक स्थलों को तोड़ने का फैसला आप वापस ले लीजिए, लेकिन आपके आदेश के बाद भजनपुरा में स्थित मंदिर को तोड़ दिया गया. वहीं एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए मंदिर और मजार को हटाना जरूरी था. जिसे शांतिपूर्वक हटा दिया है. मामला आस्था से जुड़ा हुआ था. इस लिए स्थानीय लोगों में थोड़ा गुस्सा जरूर था, लेकिन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और आगे की कार्रवाई पूरी की गई.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago