देश

Lok Sabha Elections 2024: अभी चुनाव हुए तो क्या सपा-बसपा और कांग्रेस दे पाएगीं BJP को टक्कर? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरु कर दी है. हालांकि, संभावित रूप से लोकसभा चुनाव में अभी करीब एक साल का समय है. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक की सक्रियता चुनावों को लेकर हाल में तेजी से बढ़ती दिखी है. विपक्ष जहां भाजपा के खिलाफ लामबंद होते हुए विभिन्न दलों को साथ लाते हुए गठबंधन करने के प्रयास कर रहा है वहीं भाजपा के रणनीतिकारों ने भी अपनी कमर कस ली है. इन सबके बीच एक चैनल द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में एक बार फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं.

यूपी में बीजेपी के जलवे की बात

चैनल द्वारा कराए गए इस सर्वे में जहां केंद्र में भाजपा की सत्ता कायम रहेगी वहीं यूपी में फिर बीजेपी का जलवा कायम रहने की बात कही जा रही है. सर्वे की मानें तो देश में अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को यूपी में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे. सर्वे के अनुसार बीजेपी को राज्य में 50.30 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है. वहीं यूपी में दूसरा नंबर पर समाजवादी पार्टी को देते हुए इस सर्वे में 29.20 फीसदी वोट मिले हैं.वहीं बीएसपी को केवल 6.90 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है.

कांग्रेस को झटका

इस सर्वे में केंद्र में विपक्ष का दर्जा प्राप्त कांग्रेस को यूपी में सबसे कम वोट मिलते दिख रहे हैं. यहां कांग्रेस का जनाधार खिसकता दिख रहा है. पिछले दो लोकसभा चुनावों से केंद्र की सत्ता से दूर पार्टी को अब सर्वे में केवल 5.70 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा अन्य कई सर्वे में भी पार्टी के 7.90 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: “सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले की हो विस्तृत जांच, अगर मेरा नाम आया तो…”, शिंदे गुट में शामिल होने पर बोले राहुल कनाल

सर्वे की मानें तो यूपी में बीजेपी को 68 से 72 सीटें मिलती दिख रही हैं तो सपा को चार से आठ सीट और कांग्रेस को एक से दो सीट के अलावा बीएसपी की झोली में मात्र एक सीट जाती दिख रही है. वहीं अन्य दलों के पास तीन से चार सीट जाने की संभावना जताई गई है. लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम चैनलों और संस्थानों द्वारा कराए गए सर्वे बीते दिनों में सामने आए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

51 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago