Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कौन है मिस्ट्री गर्ल Karina Kubiliute? कार्तिक आर्यन की गोवा वेकेशन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी नई बहस

सारा अली खान और अनन्या पांडे के बाद अब कार्तिक आर्यन का नाम एक यूके मॉडल से जुड़ रहा है. गोवा वेकेशन की एक जैसी तस्वीरों ने इंटरनेट पर ‘जासूसी’ शुरू कर दी है. क्या कार्तिक को फिर से प्यार मिल गया है?

Kartik Aaryan, Dating Rumours, Bollywood Gossip, Kartik Aaryan Dating Rumours

Kartik Aaryan Dating Rumours: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव-लाइफ और डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं. सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ नाम जुड़ने के बाद, अब कार्तिक एक नई ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया, खासकर Reddit पर इस वक्त कार्तिक की गोवा वेकेशन की तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है. दावा किया जा रहा है कि कार्तिक अकेले नहीं, बल्कि एक विदेशी मॉडल के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं.

कैसे शुरू हुई ये चर्चा?

दरअसल, कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा के खूबसूरत बीच पर छुट्टियां बिता रहे हैं. उन्होंने अपनी एक रिलैक्स्ड फोटो शेयर की, जिसमें वह बीच किनारे लेटे नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, इंटरनेट के जासूसों यानी ‘नेटिजन्स’ ने अपना काम शुरू कर दिया. रेडिट यूजर्स ने गौर किया कि एक विदेशी मॉडल ने भी बिल्कुल वैसी ही जगह से तस्वीरें पोस्ट की हैं.

तस्वीरों को बारीकी से देखने पर लोगों ने पाया कि बैकग्राउंड, बीच पर रखे ‘लाउंजर्स’, और यहां तक कि तौलिए रखने का तरीका और उसका पैटर्न भी एक जैसा ही है. इसके बाद तो कयासों का बाजार गर्म हो गया कि दोनों एक ही स्पॉट पर साथ मौजूद हैं.

Kartik is vacationing in Goa with this girl
byu/LazyLooming inBollyBlindsNGossip

कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस मॉडल का नाम करीना कुबिलियट (Karina Kubiliute) है, जो मूल रूप से ग्रीस की रहने वाली हैं और फिलहाल UK में पढ़ाई कर रही हैं.

कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा किया कि कार्तिक उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर रहे थे, लेकिन तस्वीरें वायरल होते ही उन्होंने अनफॉलो कर दिया. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. न तो कार्तिक की तरफ से कोई बयान आया है और न ही मॉडल की ओर से.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह के जन्मदिन पर कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? जिनका हाथ थामे ‘पावर स्टार’ ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन

काम के मोर्चे पर कार्तिक का हाल

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कार्तिक और अनन्या पांडे की जोड़ी हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आई थी. यह साल 2025 की आखिरी बड़ी रिलीज थी, लेकिन अफसोस कि फिल्म को दर्शकों का वैसा प्यार नहीं मिला जैसी उम्मीद थी. मिक्स रिव्यूज और बॉक्स ऑफिस पर चल रही ‘धुरंधर’ लहर ने इस फिल्म की चमक फीकी कर दी और कार्तिक-अनन्या की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital