मनोरंजन

Kesari Chapter 2 Review: जलियांवाला बाग की क्रूरता देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’

Kesari Chapter 2 Review: अक्षय कुमार और आर. माधवन की मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ आज यानी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जलियांवाला बाग नरसंहार के खिलाफ भारत की ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मुकदमा लड़ने वाले सी. शंकरन नायर की कहानी लेकर आ रही केसरी 2 में अक्षय लीड रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. ऐसे में आइए देखते हैं ट्विटर पर फैंस ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू कैसे दिया है.

जलियांवाला बाग की क्रूरता देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे (Kesari Chapter 2 Review)

‘केसरी’ का सीक्वल ‘केसरी चैप्टर 2′ शंकरन नायर के बेटे रघु पलात और बहू पुष्पा पलात की पुस्तक ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है, जो सी. शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग की क्रूरता को दिखाता है. फिल्म में अक्षय कुमार सर सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला करने का साहस किया था. जो लोग नहीं जानते उन्हें.

केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू आया सामने

केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू शानदार लग रहा है. दर्शक इसे पॉजिटिव रिस्पांस देते हुए मास्टरपीस कह रहे हैं. कुछ ने तो यहां तक ​​कहा है कि अक्षय अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं. दरअसल बीते दिनों कुछ लकी फैंस के लिए केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. अब पिक्चर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 की बेहतरीन स्क्रीनिंग! सच्चाई सामने आ गई है, जनरल डायर बेनकाब हो गया है! @akshaykumar, @ananyapandayy और @ActorMadhavan का कमाल का प्रदर्शन!”

ये भी पढ़ें: जब धोखा दे रहे पति को सबक सिखाने के लिए ये एक्ट्रेस खुद पड़ गई एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर में, जानिए फिर क्या हुआ अंजाम?

रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के अंत में ताली बजाने से यह पता चलता है कि स्काईफोर्स की तरह इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिलने वाला है. इसे 4 स्टार मिलना ही चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्शन सीन्स, रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स… उन्हें नेशनल अवॉर्ड तो मिलना ही चाहिए.”

राजनीतिक गलियारों से भी मिल रही तारीफ

मंगलवार को दिल्ली में ‘केसरी 2’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें अक्षय कुमार और फिल्म की टीम के लोग मौजूद थे. इस स्क्रीनिंग में कई जानीमानी हस्तियों ने अक्षय की फिल्म देखी जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे नाम शामिल थे. इस स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘जिस तरह ये फिल्म दिखाती है कि उस दिन जलियांवाला बाग में कैसी खूनी बैसाखी हुई थी, उससे आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं.’

बॉक्स ऑफिस  पर कितनी होगी फिल्म की ओपनिंग?

करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित केसरी चैप्टर 2 को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत मिल रही है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. फिल्म को प्री-सेल्स में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. ऐसा कहा जा रहा कि ये फिल्म अक्षय कुमार की कुछ हालिया रिलीज जैसे स्काई फ़ोर्स और खेल-खेल में से बेहतर प्रदर्शन करेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago