उत्तर प्रदेश

प्रयागराज नगर निगम में 1.44 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर

जहाँ एक तरफ प्रयागराज नगर निगम डबल एंट्री कर उपभोक्ताओं का आरसी के नाम पेट भारी शोषण कर रही है तो वही दूसरी तरफ नगर निगम में आउटसोर्सिंग पे काम कर रहे कर्मचारियो द्वारा 1.44 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ. यह घोटाला न केवल निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी तंत्र की पोल भी खोलता है.

सूत्रो की माने तो नगर निगम के जोन-3 और जोन-7 में कार्यरत दो आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर – आकाश श्रीवास्तव (जोन-3) और सत्यम शुक्ला (जोन-7) – पर आरोप है कि इन्होंने गृहकर के नाम पर जनता से धनराशि वसूली, रसीदें काटीं, लेकिन वह राशि निगम के खजाने तक पहुंची ही नहीं. इस गबन को लेकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी.के. द्विवेदी द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जोन 3 के आकाश श्रीवास्तव की आईडी से काटी गई 88 रसीदों में ₹18,08,661 की राशि निगम कोष में नहीं जमा की गई. वहीं जोन 7 के सत्यम शुक्ला की आईडी से 387 गृहकर रसीदें जारी की गईं, जिनकी राशि ₹1,26,05,368 थी जो गायब है.

निगम प्रशासन की भूमिका

यही नहीं जोन 7 के सत्यम शुक्ला ने अपने फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए 30 मार्च को आईटी ऑफिसर केशव गुप्ता से संपर्क कर अपनी आईडी निष्क्रिय करवा दी. साथ ही उसने 29 मार्च की 14 रसीदें भी निरस्त करवा लीं, ताकि रिकार्ड में गड़बड़ी छिपाई जा सके.

नगर निगम के मुख्य नगर लेखा परीक्षक द्वारा कराए गए विशेष ऑडिट से दोनों ऑपरेटरों की गतिविधियों की परतें खुलीं. ऑडिट आख्या में यह साफ-साफ दर्शाया गया है कि यह सोची-समझी वित्तीय अनियमितता है. इसके आधार पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और दोनों आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी धनराशि का गबन सिर्फ दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की करतूत हो सकती है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी सांठगांठ है? क्या संबंधित जोन के प्रभारी, लेखा अधिकारी या अन्य स्टाफ को इसकी भनक नहीं लगी? या वे भी इस घोटाले में मौन समर्थन कर रहे थे?

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश बना डिफेंस आत्मनिर्भरता का नया केंद्र, हाई-एंड निर्माण सुविधा का हुआ शुभारंभ

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago