Bharat Express DD Free Dish

Ranya Rao: 14.8 किलो सोना बेल्ट-जैकेट में छिपा लाईं ये कन्नड़ एक्ट्रेस, बेंगलुरू में गिरफ्तार; करोड़ों की नकदी जब्त

Kannada Actress Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरु में उनके फ्लैट से 2.7 करोड़ नकद और 2 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया गया.

Ranya Rao Gold Smuggling Case
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रान्या के पास से 14.2 किलो सोना बरामद किया गया, जिसे उन्होंने छिपा रखा था. सिक्योरिटी ऑफिसर के मुताबिक, सोने को वे अपनी बेल्ट में लपेटकर लाई थीं.

इस घटना ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया. वहीं, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रान्या पर केस दर्ज किया है.

आलीशान अपार्टमेंट में रेड, भारी मात्रा में सोना-कैश बरामद

रान्या की गिरफ्तारी के बाद, बुधवार को पुलिस ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उनके आलीशान फ्लैट पर छापा मारा. यहां से पुलिस ने 2 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद जब्त किए. यह कार्रवाई उस समय की गई जब जांच एजेंसियां पहले ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी पर नजर रखे हुए थीं.

हैरत की बात यह है कि रान्या राव कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. रान्या के नाम की जुड़वां तस्करी मामले में उनका नाम घसीटे जाने पर DGP ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका अपनी सौतेली बेटी से कोई ताल्लुक नहीं है और इस घटना के बारे में मीडिया से जानकारी मिली. उन्होंने यह भी कहा कि रान्या अब उनके साथ नहीं रहतीं और वे अपने पति के साथ अलग रह रही हैं.

तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का शक

रान्या ने गिरफ्तार होने के बाद दावा किया कि वे दुबई व्यापारिक कार्य के लिए गई थीं. लेकिन DRI अधिकारियों को शक है कि रान्या एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं. जांच में यह भी पता चला है कि रान्या पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई यात्रा कर चुकी थीं. अधिकारियों ने यह भी कहा कि रान्या को हर किलो सोने पर 1 लाख रुपए मिलते थे और उन्होंने हर ट्रिप में 12 से 13 लाख रुपए की कमाई की थी.

BJP की प्रतिक्रिया- सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी विधायक डॉ. भरत शेट्टी वाई ने कहा कि अगर लोकल पुलिस इस मामले में शामिल है तो यह सत्ता का दुरुपयोग है और सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं, कांग्रेस विधायक एएस पोन्ना ने कहा कि रान्या एक आरोपी हैं और कानून अपना काम करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे आरोपी DGP की बेटी हो या किसी आम आदमी की, कानून सबके लिए समान है.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं रान्या

रान्या राव को गिरफ्तार होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, और मामले की गहन जांच जारी है.

यह भी पढ़िए: नई नवेली दुल्हन ने ससुरालवालों को नशीली चाय पिलाई, कैश और गहने लेकर दोस्तों संग फरार

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read