मनोरंजन

जानें Rahat Fateh Ali Khan ने इस शख्स को जूतों से क्यों पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Rahat Fateh Ali Khan Viral Video: पाकिस्तान के फेमस सिंगर राहत फतेह अली खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें घर के नौकरों को जूते-चप्पल से मारते देखा गया. माना जा रहा है कि शराब की एक बोतल ना मिलने की वजह से राहत फतेह अली खान ने अपने एक सर्वेंट की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसे पास ही खड़े किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो वायरल हुआ तो इंटरनेट पर राहत फतेह अली खान की खूब चर्चा हुई, जिसके बाद अब उन्होंने एक दूसरा वीडियो जारी कर सफाई दी है.

राहत फतेह अली खान की हुई आलोचना

एक तरफ जहां रहात फतेह अली खान अपनी सिंगिग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं वहीं दूसरी तरफ घर में काम कर रहे हेल्पर्स के साथ उनका ऐसा बर्ताव हर किसी को शॉक्ड कर रहा है. साथ ही साथ पाकिस्तानी सिंगर की आलोचना भी कर रहे है. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद राहत फतेह अली खान ने एक के बाद एक कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल में अपलोड किए हैं और इस वीडियो को लेकर सफाई दी है. नए वीडियो में राहत के साथ उनका हेल्पर और उसके पिता नजर आ रहे हैं.

यूजर्स ने जताई नाराजगी

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है जिसमें एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वो शराब की बोतल की वजह से अपने नौकर को पीट रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि राहत फतेह अली खान ने खुद भी शराब पी रखी है. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि राहत फतेह अली खान को बॉयकॉट कर देना चाहिए हर किसी को इंसान की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए.

पाकिस्तानी सिंगर ने दी सफाई

अपनी गलती पर सफाई देते हुए राहत कहते हैं कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वो उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता है. उन्होंने कहा कि एक उस्ताद और उसके शार्गिद का रिश्ता ऐसा होता है कि उच्छे काम रक हम उसे प्यार देते हैं और जब वो गलती करता है तो हम उसे पनिशमेंट भी देते हैं.

जिस शख्स की हुई पीटाई उसने क्या कहा?

राहत फतेह अली खान के दूसरे वीडियो में जिस लड़के को पीटा गया था उसने कहा कि उससे एक बोतल खो गई थी जिसमें पवित्र जल था. शख्स ने कहा, ‘जिन लोगों ने वीडियो फैलाया है, वे मेरे ‘उस्ताद’ को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. एक अन्य वीडियो में शख्स ने कहा कि उनके गुरु राहत फतेल अली खान बाद में उनसे माफी मांगने आए थे और अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है.

लड़के ने कहा, ‘उस्ताद जी आये और मुझसे माफी मांगी. वह मेरे पिता, मुर्शिद, गुरु हैं और एक पिता द्वारा अपने बेटे को सजा देने में कुछ भी गलत नहीं है. इस वीडियो पर विवाद पैदा करना मेरे उस्ताद को ब्लैकमेल करने का एक तरीका है.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

5 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

30 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

48 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago