देश

बुर्का पहन पैदल अयोध्या के लिए निकली मुंबई की शबनम, महिलाओं ने दी ये नसीहत

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के पहले से ही हर धर्म व जाति में लगातार उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसी बीच मंदिर उद्घाटन के पहले से ही मुम्बई से रामलला के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा कर रही शबनम शेख को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बुर्का पहन कर राम मंदिर की ओर बढ़ रहीं शबनम को मुस्लिम महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

बता दें कि शनिवार को शबनम जगदीशपुर पहुंची तो रामभक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया. करीब आधे घंटे रुकने के बाद शबनम अयोध्या के लिए रवाना हो गई. पैदल यात्रा के बीच शबनम का एक वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि शबनम 22 जनवरी को हुए राम मंदिर उद्घाटन से पहले से ही मुम्बई से पैदल यात्रा शुरू की थी. कई दिनों से उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः Badaun: “जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है…कहीं रामोत्व तो कहीं दीपोत्सव हो रहे हैं”, बदायूं में बोले सीएम योगी

वहीं जैसे ही वह जगदीश पुर से निकलीं कार सवार कुछ मुस्लिम महिलाओं ने शबनम के बुर्का पहनकर यात्रा करने का विरोध किया. इस पर पुलिस ने कार मालिक पर कड़ी कार्रवाई की है और वाहन को सीज कर दिया है. इस सम्बंध में कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शबनम शेख पर मंगोली गांव के पास जिन कार सवार महिलाओं ने टिप्पणी की थी. उस कार मालिक अरसिद पुत्र लियाकत निवासी रानीगंज के भीखनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Badaun: “जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है…कहीं रामोत्व तो कहीं दीपोत्सव हो रहे हैं”, बदायूं में बोले सीएम योगी

38 दिन से चल रही है पैदल

बता दें कि शबनम पिछले 38 दिनों से पैदल चल रही हैं और मुम्बई से अयोध्या की ओर बढ़ रही हैं. शबनम शेख ने कहा कि वो पिछले 38 दिनों से लगातार पैदल चलकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रही हैं. बता दें कि शबनम ने बुर्का पहन रखा है और हाथ मे राम नाम का पोस्टर ले रखा है. वह कहती हैं कि भगवान राम के प्रति उनकी आस्था बचपन से ही है. उनके पिता बचपन से ही परिवार से सभी बच्चों को हिंदू देवी-देवताओं की किस्से-कहानियां सुनाते रहते थे.

शबनम खुद को सनातनी मुस्लिम कहती हैं. वह कहती हैं कि, मैं अपने आप को भारत की सनातनी मुसलमान कहती हूं. मैं मुंबई में जहां पर रहती हूं वो पूरा इलाका हिंदुओं का है और बचपन से मैं उन्ही के बीच पली बढ़ी हूं. मैंने कही न कही अजान से पहले भजन सुना है. जिसका प्रभाव मेरे ऊपर बहुत ज्यादा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

16 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago