देश

मोदी के ‘हनुमान’ ने बढ़ाई चिंता, नीतीश की NDA में वापसी भाजपा के लिए चुनौती और अवसर दोनों

Nitish Kumar Rejoin NDA: नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी कुछ ही देर में होने वाली है. हालांकि इससे पहले एनडीए के पुराने सहयोगी बीजेपी से नाराज हो गए हैं. ऐसे में अब बीजेपी अपनी पुरानी सहयोगी पार्टियों को साधने में जुटी है. कल यानी 27 जनवरी को चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान चिराग ने नीतीश को लेकर अपनी राय भाजपा आलाकमान के सामने रखी.

जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान चिराग ने भाजपा आलाकमान को दो टूक शब्दों में कहा कि पार्टी चाहती है कि बिहार में एनडीए काॅमन मिनिमम प्रोग्राम बनाएं और उसी के आधार पर सरकार चलाएं. सूत्रों की मानें तो चिराग ने लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अपनी शर्ते बताई. चिराग ने बताया कि उनका नीतीश कुमार से कोई निजी झगड़ा नहीं है लेकिन वे नीतियों से समझौता नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार आज 9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे, 4 बजे राजभवन में 2 डिप्टी सीएम के साथ लेंगे शपथ

भाजपा के बड़ी चुनौती बने चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि यह बीजेपी की मर्जी है वह एनडीए में किसी को भी शामिल करें लेकिन हम सीटों से समझौता नहीं करेंगे. अगर सीटों पर सहमति नहीं बनती है तो लोकसभा चुनाव में वे भाजपा के साथ लेकिन जेडीयू के खिलाफ 23 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. जैसा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव 2020 में किया था. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में संयुक्त एलजेपी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं भाजपा और जेडीयू ने 17-17 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था. उधर जीतनराम मांझी 6 लोकसभा सीटों पर दावा कर रहे हैं वहीं उपेंद्र कुशवाहा भी कम से कम 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं.

कुल मिलाकर नीतीश की एनडीए में वापसी बीजेपी के अवसर भी है और चुनौती भी. ऐसे में देखना होगा कि पार्टी इस चुनौती से कैसे पार पाती है. क्योंकि पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती एलजेपी का दो धड़ों में बंट जाना है.

यह भी पढ़ेंः ‘जो अपने गठबंधन के दलों संग न्याय नहीं कर पाए.. ये बिखराव तो होना ही था’, नीतीश-लालू में तल्‍खी; राहुल गांधी पर मोदी सरकार के मंत्री ने ली चुटकी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago