मनोरंजन

भक्ति और सिनेमा का अद्भुत संगम: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने फ्लोरिडा में कृष्ण दास से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

जब अध्यात्म और कला एक साथ मिलते हैं, तो कुछ बहुत ही पॉजिटिव निकलकर आता है. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब मशहूर कीर्तन गायक कृष्ण दास ने आगामी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम को अपना खास आशीर्वाद दिया.

पोस्टर की ‘ब्लेसिंग’

फिल्म हनुमान अंश की टीम ने अमेरिका के फ्लोरिडा में कृष्ण दास से मुलाकात की. इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया. जब फिल्म का पोस्टर उनके सामने रखा गया, तो कृष्ण दास ने बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ उसे अपना आशीर्वाद दिया. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के साथ काफी वक्त बिताया और फिल्म की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

कौन हैं कृष्ण दास?

70 के दशक में न्यूयॉर्क से भारत आकर नीम करोली बाबा के चरणों में अपना जीवन समर्पित करने वाले कृष्ण दास आज पूरी दुनिया में भारतीय कीर्तन परंपरा के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं. उनकी आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ को आज यूट्यूब और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों बार सुना जाता है. पश्चिमी देशों में भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत को पहुंचाने का श्रेय काफी हद तक उन्हें ही जाता है.

ये भी पढ़ें- नीम करौली बाबा पर बनी फिल्‍म ‘हनुमान अंश’, दुनिया भर में इस तारीख को होगी रिलीज, मेकर्स ने बताई खास बातें

क्यों हो रही है ‘हनुमान अंश’ की चर्चा?

‘हनुमान अंश’ को लेकर फिल्म गलियारों में काफी समय से सुगबुगाहट है. फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह बजरंगबली की शक्तियों या उनके अंश से जुड़ी एक रहस्यमयी और प्रेरणादायक कहानी होने वाली है. अब जब साक्षात कृष्ण दास जैसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व का साथ फिल्म को मिल गया है, तो दर्शकों और भक्तों के बीच इसकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

2 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago