मनोरंजन

KRK: अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर केआरके ने साधा निशाना, बोले- सरकार बदलते ही जाएंगे जेल

KRK: अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सवाल उठते ही रहते हैं. हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले केआरके उर्फ कमाल आर खान ने भी ट्वीट कर अक्षय कुमार का नाम लिए बिना उनकी नागरिकता को लेकर तंज कसा है और यहां तक कह डाला है कि जिस दिन सरकार बदलेगी  उस दिन अक्षय कुमार जेल जाएंगे.

अक्षय की नागरिकता पर उठे सवाल

दरअसल अभिनेता अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं हैं. उन्होंने खुद एक बार खुलासा किया था कि कानूनी तौर पर वह कनाडा के नागरिक हैं. इसी बात को लेकर लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें कनाडाई कहकर ट्रोल करते दिखाई देते हैं. हाल ही में गलवान पर ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के बाद भी कई यूजर्स ने अक्षय से एक बार फिर कनाडा के नागरिक होने को लेकर सवाल किए. फिलहाल अब कमाल आर खान ने भी इसको लेकर तंज कसा है.

ये भी पढ़ें- कपड़ों पर निगेटिव कॉमेंट से भड़कीं ऊर्फी जावेद, कहा- तुम्हारे बाप का क्या जा रहा है, अपनी मां और बेटी बहुओं को.

वहीं हाल ही में ऋचा चड्ढा के गलवान वाले मुद्दे पर अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद अक्षय कुमार को ही सोशल मीडिया(Social Media) पर लोगों ने उनकी नागरिकता को लेकर घेर लिया. इसी के साथ जेएनयू के प्रोफेसर आनंद रंगनाथन ने भी अक्षय कुमार के इस ट्वीट का विरोध करते हुए कहा है कि’अक्षय कुमार के पास भारतीय नागरिकता नहीं है, उनके पास इंडियन पासपोर्ट ही नहीं है.

केआरके बोले- ईडी खातिरदारी के लिए तैयार है

कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- “ये अभिनेता हर महीने यही कहता है, कि मैं जल्दी ही विदेश की राष्ट्रीयता छोड़कर भारत की राष्ट्रीयता ले रहा हूं. लेकिन कभी लेगा नहीं. क्योंकि वह अच्छी तरह जानता है कि जब भी केंद्र सरकार बदलेगी, वह जेल जाएगा. ईडी उनकी खातिरदारी के लिए तैयार है”.

 

क्यों ली थी अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता

हालांकि अभिनेता ने एक बार फिर यह स्पष्ट करते हुए बताया था कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं तो मैं कनाडा जाकर काम करने की सोच रहा था और इसलिए वहां की नागरिकता ली थी लेकिन जब मेरी फिल्में चलने लगीं तो यहीं रहने का फैसला किया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago