देश

Baba Ramdev: ‘महिलाएं साड़ी-सलवार में अच्छी लगती हैं और न पहने तो भी…’- रामदेव के बयान पर बवाल, स्वाति मालीवाल बोलीं- देश से माफी मांगें बाबा

Baba Ramdev Statement: योगगुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है. बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक योग शिविर में मौजूद लोगों के सामने ये बात कही है. उस समय महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी बाबा के ठीक सामने बैठी थीं. लेकिन योग गुरु बाबा ने एक विवादित टिप्पणी कर डाली.

बाबा ने शिविर में बोलते हुए कहा कि महिलाएं साड़ी पहने अच्छी लगती हैं, सलवार सूट पहने भी अच्छी लगती हैं और मेरी तरह कुछ भी ना पहने तो भी अच्छी लगती हैं. जिसके बाद रामदेव का जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है. बाबा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में NCP ने सड़क पर बैठकर जमकर विराध किया है. वहीं NCP के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस पर संज्ञान लिया है और देश से मांफी मांगने को कहा है.

देश से माफी मांगनी चाहिए- स्वाति

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बाबा को जमकर घेरा है. उन्होने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है. इस बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं, बाबा रामदेव को इस बयान पर देश से माफ़ी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-26/11 Mumbai Attack: 9 साल की देविका की गवाही ने दिलाई थी कसाब को फांसी, आतंकी ने मारी थी पैर में गोली

बाबा रामदेव को इस मामले पर सिर्फ शरद पवार की पार्टी (NCP) और दिल्ली महिला आयोग ने ही नहीं घेरा, उन पर महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) ने भी हमला बोलते हुए देश से मांफी मागंने की बात कही है. वहीं एनसीपी नेता रूपाली थोंबरे ने कहा कि महाराष्ट्र गृह विभाग को बाबा रामदेव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

बाबा पर भड़की महिलाएं

हैरान करने वाली बात ये है कि बाबा ये बात बोल रहे थे तो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी भी मौजूद थीं. उनके साथ ही इस शिविर में कई महिलाएं मौजूद थीं. बाबा के इस बयान के बाद अधिकांश महिलाओं ने उनसे नारजगी जताई है. ये कार्यक्रम ठाणे के हाइलैंड पार्क में आयोजित किया गया था, जिसे योग शिविर और प्रांतीय महिला सम्मेलन का नाम दिया गया था. इस दौरान बाबा रामदेव ने डिप्टी सीएम की पत्नी अमृता की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमेशा बच्चों की तरह हंसती रहती हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago