मनोरंजन

कुमकुम फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, सुशांत सिंह राजपूत के किलप्स किए थे शेयर; को- एक्टर का नाम आया सामने

Sanchita ugale suicide case: टीवी इंडस्ट्री से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, कुमकुम भाग्य, साजन घर जैसे हिट शो में काम कर चुकी 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली. इस खबर को जिसने सुना हैरान रह गया. संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री और और फिल्मी , दोनों में किरदार निभा चुकी है. जहां कुमकुम भाग्य से उन्हें अच्छी- खासी पहचान मिली. वहीं फिल्म छावा में उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता.

संचिता उगले की आत्महत्या मामले में को- एक्टर का नाम आया सामने

जानकारी के मुताबिक रविवार रात 7.30 बजे संचिता उगले ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली. पुलिस संचिता उगले की आत्महत्या को हर एंगल से चेक कर रही है. हालांकि इस मामले में संचिता के को- एक्टर उज्जवल शर्मा का नाम सामने आया था. उज्जवल शर्मा ने मामले को बढ़ता देख अफवाह की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि संचिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी और इसी वजह से वह परेशान थी.

संचिता के नाम के अकाउंट से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पोस्ट शेयर किया गया था

वहीं संंचिता उगले के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कल सुशांत सिंह राजपूत के क्लिप्स शेयर कर उस पर लिखा कि “It’s again 14th June (फिर से 14 जून).” आपको बता दें कि  14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था. संचिता के भाई ने इस पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि  संचिता ने भी कल सुसाइड किया, 14 जून 2026 को. और वो संचिता ने पोस्ट किया और इसमें कॉन्टेक्स्ट में लिखा है, “It’s again 14th June (फिर से 14 जून).

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर अमीर बनकर रचाया प्रेमजाल! पेंटर की फर्जी शान में फंसी कॉलेज छात्रा, मुरैना से सकुशल बरामद

संचिता उगले ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह संचिता का अकाउंट है या फिर उनके फैन के द्वारा बनाया गया कोई फेक अकाउंट है. वहीं आत्महत्या से पहले संचिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही है. संचिता की मौत के उनके निजी जीवन के बारे में तरह- तरह की बातें हो रही हैं. अभी तक संचिता उगले की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. पिछले काफी दिनों से संचिता अपने परिवार के साथ रह रही थीं. घटना के वक्त उनकी बहन घर पर थी लेकिन वह किसी काम से बाहर गई थी. तभी संचिता ने साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

23 seconds ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

32 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

34 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 minutes ago