Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शुक्रवार, 19 अप्रैल से हो रहा है. जिसमें देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इस चरण में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में हमारे सितारे इस जिम्मेदारी से कैसे पीछे रह सकते हैं. वहीं तमिलनाडु में मतदान शुरू हुआ तो दक्षिण के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए. सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता धनुष समेत कई सितारे वोट डालते नजर आए हैं और फैंस से भी अपना वोट डालने का आग्रह किया है.
एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें रजनीकांत को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शुक्रवार तड़के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा जा सकता है. जैसे ही स्थानीय लोगों को उनके आसपास अभिनेता की मौजूदगी की भनक लगी. वे मतदान केंद्र पर जमा हो गए और जैसे ही अभिनेता अंदर आए, फैंस ने उन्हें घेर लिया.
इस दौरान रजनीकांत को वोट डालते और मीडिया को पोज देते देखा गया. उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी जिम्मेदारी से मतदान करने और अपने नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने का आग्रह किया. अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल भी हो रहे हैं.
धनुष को भी बाद में मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा गया, जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन्हें पुलिस ने घेर लिया और अभिनेता को तुरंत अंदर ले गए, जहां उन्होंने अपना वोट डाला. स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में स्टार को देखकर उत्साहित हो गए और अभिनेता को उनके प्रशंसकों और मीडिया ने घेर लिया.
तमिल अभिनेता अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को भी सुबह सबसे पहले चेन्नई में वोट डालते देखा गया. तमिलनाडु उन पहले राज्यों में से एक है, जहां सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ऐसी पार्टियां हैं, जो इस क्षेत्र में वोटों के लिए संघर्ष कर रही हैं.
कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय हर बार चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं. अभिनेता रूस में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘गोट’ – ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम की शूटिंग से ब्रेक लेकर इंडिया लौटे हैं. खबर है कि अभिनेता वोट करने के लिए भारत लौटे हैं. अभिनेता के इस कदम की फैंस जमकर सराहना भी कर रहे हैं.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है.…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…