आस्था

गृह मंत्री अमित शाह की कुंडली के ये ग्रह दे रहे बड़े संकेत! जानें, क्या होगा सियासी सफर पर असर

Amit Shah Kundli: इतिहास गवाह है और वैदिक ज्योतिष भी इस बात को समर्थन देता है कि महापुरुष मरते नहीं है वह किसी न किसी रूप में जन्म अवश्य लेते हैं. अगर इतिहास के पन्नों को पलट करके देखें तो हम आचार्य चाणक्य और चंद्रगुप्त को अच्छी तरह से जानते हैं. इसके अलावा हम यह भी जानते हैं कि किस तरह से विपरीत परिस्थितियों में आचार्य चाणक्य ने चंद्रगुप्त जैसे एक साधारण व्यक्ति को सम्राट बना दिया था. भारतीय राजनीति में श्री अमित शाह जी को चाणक्य कहा जाता है. आगे इनकी जन्म कुंडली से जुड़े हुए कुछ विशेष पहलुओं के बारे में चर्चा करते हैं.

कुंडली में सूर्य और शुक्र की स्थिति

अमित शाह जी का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को सुबह 5:25 पर मुंबई में हुआ था. इनकी कुंडली कन्या लग्न की है और इनकी जन्म राशि मेष है. दूसरे घर में बैठे हुए हैं. यानी यह बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति होंगे. कुंडली के दूसरे घर में सूर्य भी नीचे का होकर बैठता है इसका मतलब यह है कि उनकी वाणी कठोर होगी और दुश्मनों को इनसे सतर्क रहना होगा. क्योंकि, स्वभाव से यह अत्यंत कठोर रहेंगे. 12वें घर का शुक्र इनको आध्यात्मिक भी बनाएगा व देश-विदेश के दौर भी कराएगा.

शनि से मिलेगा न्याय

छठे घर का शनि इनको रोग ऋण शत्रु से सामना जरूर कराएगा और हो सकता है कई बार यह कोर्ट केस में भी फंसें. लेकिन, शनि इनको न्याय भी दिलाएगा व इनको एक न्याय पसंद व्यक्ति भी बनाएगा.

पीएम मोदी से गहरी दोस्ती की वजह है ये ग्रह

बृहस्पति नवम भाव में बैठकर इनको बहुत भाग्यशाली बनता है वह पराक्रमी भी बनाता है. बृहस्पति के कारण अत्यंत ज्ञानवान होंगे व उनकी अपनी टीम पर पकड़ भी अच्छी होगी. बृहस्पति के कारण यह दोस्ती भी अच्छी निभाएंगे और इसका उदाहरण मोदी जी के साथ उनकी दोस्ती है.

राजनीति में गढ़ेंगे नए आयाम

राहु दसवें घर में उच्च का होकर बैठता है व केतु चौथे घर में उच्च का होकर के बैठता है. इसका मतलब यह है कि यह राजनीति के क्षेत्र में काफी आगे जाएंगे व राजनीति के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ेंगे.

बृहस्पति की दशा

इस समय इनकी कुंडली में बृहस्पति की दशा चल रही है. बृहस्पति की दशा 17 नवंबर 2021 से लेकर के 17 नवंबर 2037 तक रहने वाली है. समय बहुत अच्छा चल रहा है. दुश्मन लोग इनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे.

2024 में मिलेगी अप्रत्याशित जीत

साल 2024 के चुनाव में अमित शाह जी और मोदी जी की जोड़ी एक अप्रत्याशित जीत अर्जित करेगी व पुनः केंद्र में लोकसभा में जीतकर एक बार फिर से सरकार बनाएगी. एक बार फिर श्री अमित शाह जी को अनेकानेक शुभकामनाएं व उनके स्वर्ण भविष्य के लिए आशीर्वाद.

एस्ट्रोलॉजर डॉ. संजीव शर्मा

Recent Posts

मुकेश अंबानी की पावरफुल एंट्री: रिफाइनिंग से उड़ाया गर्दा, रिलायंस के शेयर ने शेयर बाजार को हिलाया

Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…

5 minutes ago

‘मशीन में उतरा करंट और पलभर में बिछ गईं लाशें…!’ राजस्थान के झुंझुनूं में 8 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…

9 minutes ago

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

54 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

1 hour ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

1 hour ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

2 hours ago