— भारत एक्सप्रेस
भगवान शिव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान शिव के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने और तस्वीरें पोस्ट करने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द करने से इनकार करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा धार्मिक अपमान का कृत्य जानबूझकर किया गया।
हाईकोर्ट ने कहा क् अपमानजनक टिप्पणियों की प्रकृति और जानबूझकर शिवलिंग की अपमानजनक तस्वीर पोस्ट करने से यह स्पष्ट है कि आवेदक ने एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का दुर्भावनापूर्ण इरादा था।
इस तरह की कार्रवाइयों को केवल निजी विचार की अभिव्यक्ति के रूप में माफ नहीं किया जा सकता है, बल्कि उन्हें उसी रूप में पहचाना जाना चाहिए जैसे वे हैं। किसी विशेष समुदाय की भावनाओं का अपमान करने और उन्हें चोट पहुंचाने के धार्मिक निंदा के कृत्य जानबूझकर किए गए हैं।
हाईकोर्ट ने कहा कि हमारे राष्ट्र का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना व्यक्तियों से संयम बरतने और ऐसे कार्यों से दूर रहने की मांग करता है, जो किसी भी धार्मिक समुदाय को नुकसान या अपराध पहुंचा सकते हैं।आवेदक का कार्य, जो धार्मिक भावनाओं के प्रति घोर उपेक्षा प्रदर्शित करते हैं, उसको केवल असावधानी के रूप में नहीं देखा जा सकता है, बल्कि यह हमारे बहुलवादी समाज के पोषित मूल्यों का जानबूझकर किया गया अपमान होगा।
— भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…
CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…
Fertilizer Shortage In India: 27 जुलाई तक देश के गोदामों में करीब 65 लाख टन…
Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…
Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…