मनोरंजन

Lokah Chapter 1- Chandra : 30 करोड़ में बन गई 300 करोड़ की फिल्म, दो दिन में किया 6.45 करोड़ का कलेक्शन

Lokah Chapter 1- Chandra: हाल ही में मलयालम सिनेमा की पहली फिमेल सुपरहीरो फिल्म, ‘लोकाह: चैप्टर 1- चंद्रा’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसने पहले ही दिन में 2.7 करोड़ की कमाई की. और दुसरे दिन 38% की बढ़ोतरी के साथ कुल 6.45 करोड़ का कलेक्शन किया. साथ ही दर्शक भी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं.

दुलकर सलमान की वेफेयरर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘लोकाह: चैप्टर 1- चंद्रा’ को दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया है. आपको बता दें की यह मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है, जो 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को वैश्विक स्तर को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसके चलते इसने केरल की सीमाओं से बाहर भी खूब प्रशंसा बटोरी है.

कल्याणी प्रियदर्शन के अभिनय को खूब सराहा

इस फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान ने किया है और इसमें कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में हैं. फैंस ने इस फिल्म की कहानी और इस फिल्म के टविस्ट की खूब प्रसंशा की है. सिर्फ यही नहीं दर्शकों ने कल्याणी प्रियदर्शन के शानदार अभिनय को भी सराहा हैं, साथ ही फिल्म के दृश्यों और बैकग्राउंड स्कोर की भी प्रसंशा की है.

बता दें कि यह फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है, जो अपने भव्य पैमाने, आकर्षक दृश्यों और शैली-तोड़ अवधारणा के साथ, काफी चर्चा बटोर रही है.

तीन दिनों में 8.8 करोड़ की कमाई

अगर बात करें इसके कलेक्शन की तो ये फिल्म पहले दिन सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ से मात खा गई जो इसके साथ ही 28 अगस्त को ही रिलीज हुई है, लेकिन दुसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. तीन दिनों में इस फिल्म ने अपने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकी ये आँकड़े अभी छोटे हैं लेकिन ये फिल्म धीरे-धीरे दर्शको का दिल जीतने में लगी हुई है.

सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत

ये फिल्म मलयालम की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म है लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म से मार्वल की ही तरह एक सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत होने वाली है. यानी ये फिल्म मलयालम सिनेमा की पहली माइथालॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत कर चुकी है.

सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है साथ ही लोगो का ये भी कहना है की इतने कम बजट में होने के बावजूद इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स और इंगेजिंग कहानी के कारण इसपर से नजर हटाना मुश्किल है. एक यूजर ने तो ये भी कहा की, सिर्फ 30 करोड़ में बनी फिल्म के विजुअल्स ऐसे हैं जैसे किसी 300 करोड़ में बनी फिल्म के हों.

ये भी पढ़ें: Baaghi 4 Trailer Out: ‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खूंखार अंदाज देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

25 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

38 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

52 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago