Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baaghi 4 Trailer Out: ‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खूंखार अंदाज देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Baaghi 4 Trailer Out: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ का ट्रेलर फाइनली आज यानी शनिवार को रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर इतना ज्यादा इंटेंस है कि देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Baaghi 4 Trailer Out

Baaghi 4 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर आज यानी शनिवार (30 अगस्त 2025) को रिलीज हो गया है. ये इस फ्रैंचाइजी की सबसे जबरदस्त फिल्म बताई जा रही है. बागी 4 के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खूंखार अंदाज भी देखने को मिल रहा है जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वहीं ट्रेलर रिलीज ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को ओर बढ़ा दिया है.

‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

इसे टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसके साथ लिखा, “यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी… यहां हर आशिक एक विलेन है.” शुरुआत एक दिलचस्प डायलॉग से होती है, “लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी. रोमियो… मजनूं… राझा… सबको फेल कर दिया… एक बागी ने.” इस डायलॉग के बैकग्राउंड में टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलता है, जो उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

फिल्म में ‘रॉनी’ का निभाया किरदार

टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में ‘रॉनी’ नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल से बेहद इमोशनल है और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. रॉनी का दिल एक लड़की अलीशा पर आता है, जिसका किरदार मिस यूनिवर्स 202 हरनाज संधू ने निभाया है. वहीं, सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त बनी हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब उनसे कोई पूछता है, ”दिमाग हिला हुआ है तेरा?” तो रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, ”दिमाग नहीं… दिल.”

ट्रेलर में इमोशनल होते हुए दिखे टाइगर

ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां दर्शक सोच में पड़ जाते हैं कि जो कुछ दिख रहा है, वो हकीकत है या रॉनी का वहम. टाइगर को कई जगह टूटते हुए, रोते हुए दिखाया गया है, जिससे उनका इमोशनल साइड भी नजर आता है. इस बीच हरनाज का डायलॉग भी दिल छू जाता है, जिसमें वह कहती हैं, ‘रॉनी मुझे भूल नहीं सकता.” दोनों के बीच की केमिस्ट्री, कार में प्यार का इजहार और रोमांटिक लम्हे कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Do You Wanna Partner Trailer: स्टारर तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिखेगा बिजनेस का अतरंगी अंदाज

संजय दत्त की भी है दमदार एंट्री

एक और बड़ा सरप्राइज संजय दत्त की दमदार एंट्री के साथ आता है. उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती है, ”अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का… दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली.” इस डायलॉग से संजय दत्त के किरदार की गहराई और फिल्म में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. वो रॉनी की जिंदगी में क्या बदलाव लाते हैं, ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

टाइगर का खूंखार अंदाज देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोनम बाजवा सिर्फ दोस्त के किरदार में नहीं हैं बल्कि एक्शन करते हुए भी दिखाई दे रही हैं. वह भी दुश्मनों से भिड़ती हैं और एक्शन में टाइगर का साथ देती नजर आती हैं. ट्रेलर के आखिरी हिस्से में टाइगर का एक और जोरदार डायलॉग सुनने को मिलता है, ”ये जो तुम्हारा टॉर्चर है, ये मेरा वॉर्म अप है.” ट्रेलर में टाइगर एक साथ हजारों गुंडों से भिड़ते नजर आ रहे हैं. कई जगहों पर वह इतने खतरनाक अंदाज में लड़ते हैं कि कुछ सीन देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कुछ जगहों पर तो वह दुश्मनों के शरीर से धड़ तक अलग करते दिखते हैं.

कब रिलीज होगी ‘बागी 4’?

‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियावाला और निर्देशन ए. हर्ष ने किया है. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक बागी (टाइगर श्रॉफ) की है जो अपनी प्रेमिका के बारे में सच जानने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाता है. वह एक लड़की से प्यार करता है जिसकी जान चली गई है. मगर उसे बताया जाता है कि ऐसा कुछ नहीं. यह सिर्फ उसका वहम है. अब सच क्या है और झूठ क्या है, इसका पता लगाने की राह में टाइगर के सामने क्या चुनौतियां आती हैं यह तो रिलीज के समय पर ही पता चलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital