देश

NYT ने खोली डोनाल्ड ट्रंप की पोल, पीएम मोदी के सामने फैलाए थे ‘हाथ’; अब हो रही जमकर किरकिरी

NYT Exposed Donald Trump: पीएम मोदी इन दिनों जापान और चाइना (PM Modi China Visit) के दौरे पर हैं. इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ लागू हो गया है. हालांकि, भारत यूएस समेत इस फैसले की काफी आलोचना हो रही है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप की रोजाना पोल खुल रही है. अब अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ने एक लेख लिखा है. इसमें बताया गया है कि सीजफायर का क्रेडिट लेते हुए ट्रंप ने पीएम मोदी के सामने हाथ फैलाए थे. फोन कॉल पर मांगे गए उनके फेवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भड़क गए थे. इसी कारण उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया और बाद में उसे बढ़ाया भी.

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक सनसनीखेज रिपोर्ट (New York Times report)के मुताबिक, ट्रंप (Donald Trump) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को फोन कर यह दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया है. इसी के बहाने उन्होंने पीएम मोदी से उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने का आग्रह किया. जहां एक महान नेता खुद अपने कर्मों से सम्मान पाता है, वहीं ट्रंप जैसा व्यक्ति सम्मान के लिए भी दूसरों पर निर्भर है. लेकिन पीएम मोदी ने उनकी यह मांग सीधे तौर पर ठुकरा दी, क्योंकि वह किसी भी कीमत पर देश के सम्मान से समझौता नहीं करते.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट ने टाइट की डोनाल्ड ट्रंप की ‘हवा’, टैरिफ को बताया अवैध; जानें अब क्या होगा?

अमेरिका और भारत के संबंधों में खटास

अमेरिका और भारत के बीच संबंधों (PM Modi Donald Trump relations) में खटास आ गई है, जिसके पीछे टैरिफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा करना मुख्य वजह माना जा रहा है. अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने खुलासा किया है कि 17 जून को ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन कॉल हुई थी, जिसमें ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर का मुद्दा उठाया और कहा कि उन्हें सैन्य तनाव खत्म करवाने पर कितना गर्व है.

ट्रंप ने पीएम मोदी के सामने फैलाए थे हाथ

ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट (Donald Trump Nobel Prize request) करने वाला है, और इसका मतलब यह था कि पीएम मोदी भी ट्रंप को नॉमिनेट करें. लेकिन पीएम मोदी भड़क गए और दो टूक कहा कि भारत-पाक सीजफायर में ट्रंप का कोई लेना-देना नहीं है, यह भारत-पाक के बीच ही तय हुआ था.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में खूनी खेल! स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, चर्च में भी नहीं बचे मासूम; क्या बोले- डोनाल्ड ट्रंप?

सनक के कारण संबंधों में खटास

पीएम मोदी की टिप्पणियों को ट्रंप ने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन सीजफायर पर असहमति और मोदी द्वारा नोबेल पुरस्कार पर बात करने से इनकार करने की वजह से दोनों नेताओं के बीच संबंध में खटास आ गई. जून में हुई इस फोन कॉल के कुछ समय बाद ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का फैसला किया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में और अधिक तनाव आ गया.

एनवाईटी की रिपोर्ट का आधार

एनवाईटी ने अमेरिका और भारत में एक दर्जन से भी अधिक लोगों के साथ बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें ज्यादातर ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त रखी थी. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और पीएम मोदी के बीच संबंध पहले की तुलना में अब खराब हो गए हैं, जो दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास की एक बड़ी वजह है.

ये भी पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिलेंगी 3 पेंशन, 40 दिनों से ‘मौन’ अब किया आवेदन; जानें खाते में आएंगे कितने पैसे?

दबाव में नहीं आया भारत

पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट (Donald Trump Nobel Prize request) करने से इनकार करके यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी दबाव में नहीं आएगा. जहां एक तरफ ट्रंप ने अपनी बात नहीं माने जाने पर भारत पर 50% का भारी टैरिफ लगा दिया, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने अपने महान दृष्टिकोण को बनाए रखा. यह घटना दिखाती है कि एक सच्चा नेता और एक महान राष्ट्र अपनी नीतियों पर कायम रहते हुए किसी के दबाव में नहीं आते.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

11 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

26 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

41 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

60 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago