Rabri Devi Diamond Bangle Controversy: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का जश्न भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके इर्द-गिर्द छिड़ा सियासी घमासान अब और तेज हो गया है. इस बार विवाद की वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक कंगन बन गया है. लालू यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान राबड़ी देवी ने एक भोजपुरी सिंगर को अपने हाथ का कंगन उतारकर तोहफे में दे दिया. अब इसी कंगन की कीमत और उसके स्रोत को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दरअसल, 11 जून को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक ‘लौंडा नाच’ का आयोजन किया गया था. इस महफिल में मशहूर भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया ने समां बांध दिया. उनकी गायकी से राबड़ी देवी इतनी खुश हुईं कि उन्होंने तुरंत अपने हाथ से कंगन उतारकर सिंगर को इनाम में दे दिया.
विवाद तब शुरू हुआ जब कंगन पाने वाले छोटू छलिया ने खुद सोशल मीडिया पर दावा कर दिया कि राबड़ी देवी से मिला ये तोहफा कोई साधारण कंगन नहीं, बल्कि ‘डायमंड (हीरे) जड़ा कंगन’ है. ये खबर बिहार के सियासी गलियारों में जंगल की आग की तरह फैल गई.
इस मामले को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी पर तीखा हमला बोला. नीरज कुमार ने कहा, ‘आरजेडी कह रही है कि वह कंगन आर्टिफिशियल है, लेकिन आपका ही कार्यकर्ता छोटू छलिया उसे हीरा बता रहा है. राबड़ी देवी खुद मीडिया के सामने आकर सच बताएं. अगर वह हीरा है, तो उसका पक्का जीएसटी (GST) बिल कहां है? इसे खरीदते समय टैक्स चुकाया गया था या नहीं?’
नीरज कुमार ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरजेडी ने बिल सार्वजनिक नहीं किया, तो वे इसकी शिकायत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से करेंगे. उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा, ‘अगर वह कंगन हीरा नहीं है, तो क्या राबड़ी देवी ने अपने ही कलाकार को नकली कंगन देकर ठग लिया?’ फिलहाल इस ‘कंगन कांड’ ने बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…