Bharat Express DD Free Dish

‘वरना बेचारे जिंदा कैसे,’ पति संग विवादों के बीच सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो; क्या वीर साहू पर कसा तंज?

Sapna Choudhary shares video amidst disputes husband: घरेलू हिंसा के मामले में अंतरिम राहत मिलने के बाद सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में तो सपना चौधरी अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो पर जो कैप्शन लिखा है उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी पर तंज कस रही हैं.

sapna chaudhary instagram story

sapna chaudhary instagram story

Sapna Choudhary shares video amidst disputes husband:  मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी इन दिनों चर्चा में हैं. सपना चौधरी इस बार अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा का विषय बनी हैं. पिछले लंबे समय से सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है. हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने वीर साहू पर घरेलू हिंसा जैसे आरोप लगाए हैं और दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था. घरेलू हिंसा के मामले में अंतरिम राहत मिलने के बाद सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में तो सपना चौधरी अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो पर जो कैप्शन लिखा है उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी पर तंज कस रही हैं.

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर तंज भरे कैप्शन के साथ शेयर किया वीडियो

सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कैमरे के सामने अपनी अदाएं दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. सपना इस वीडियो में बेहद सुंदर लग रही हैं. वहीं सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा है कि सुनो सखी कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें, उनका काम है कहना, You just become बहरा and maintain a smile on your चेहरा.फैंस सपना चौधरी के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके कैप्शन की भी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने सपना चौधरी के वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि सुनो सखी जनता तो हमेशा बोलती है जनता को कोई चुप नहीं करा सकता, क्योकि ये सब आपके प्रशंसक हैं और आपके साथ हैं. वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि जो आपके उतार- चढ़ाव में साथ था उसका साथ दो…

sapna chaudhary share video on instagram

यह भी पढ़ें: ‘5 बार वॉशरूम गई…’ अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने पर ऐसा क्यों बोलीं अक्षरा सिंह?

मुझे पति से प्यार नहीं- सपना चौधरी

सपना चौधरी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा था कि मैं और वीर काफी साल से साथ रह रहे हैं. हम दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन मैं अपने पति से प्यार नहीं करती हूं. मैं सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से करती हूं. वहीं इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने अपने हाथ में बना वीर के नाम का टैटू मिटाने की भी बात कही थी. तब से ही दोनों के अलगाव की खबरे सोशल मीडिया पर आने लगी थीं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read