मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

‘डांसिंग क्वीन’ के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और लोग उन्हें उनके आइकॉनिक डांस नंबर्स जैसे ‘छैयां छैयां’ और ‘मुन्नी बदनाम’ के लिए याद करते हैं लेकिन मलाइका सिर्फ एक डांसर या एक्ट्रेस नहीं हैं वो एक स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं. 51 की उम्र में भी वो जिस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं, वो उनकी सोच और मेहनत का नतीजा है. चलिए जानते हैं उनके 5 बड़े बिजनेस एम्पायर्स के बारे में:

फिटनेस एम्पायर

मलाइका की फिटनेस खुद एक ब्रांड है. उन्होंने ‘Diva Yoga’ नाम से एक प्रीमियम योगा स्टूडियो शुरू किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है. यहां योगा, पिलाटेस और फिटनेस प्रोग्राम्स चलते हैं. उनकी खुद की फिटनेस देखकर लोग इस स्टूडियो पर भरोसा करते हैं और यही इसे एक हाई-एंड ब्रांड बनाता है.

फैशन क्लोदिंग लाइन

मलाइका का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. इसी को बिजनेस में बदलते हुए उन्होंने ‘The Label Life’ में क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया. यह एक ऑनलाइन ब्रांड है जो कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर बेचता है. मलाइका खुद जब इन कपड़ों को पहनती हैं तो वो अपने आप में एक बड़ा प्रमोशन बन जाता है.

टीवी शोज और जजिंग

मलाइका अब सिर्फ परफॉर्म नहीं करतीं हैं बल्कि दूसरों के टैलेंट को जज भी करती हैं. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी चैनल के लिए फायदेमंद होती है. एक रिपोर्ट्स की माने तो वो एक सीजन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं.

रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी

मलाइका ने ‘Scarlet House’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है. वो अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, जिससे रेस्टोरेंट को जबरदस्त पब्लिसिटी मिलती है. ये उनके हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश का हिस्सा है.

फिल्म प्रोडक्शन

‘Moving In With Malaika’ शो के जरिए उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. इससे पहले वो ‘दबंग’ फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं. ये दिखाता है कि मलाइका सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे भी कमाल कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-‘थामा’ का दिवाली पर कमाल! पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी दिखाया कमाल

मलाइका अरोड़ा ने अपने टैलेंट और सोच से खुद को एक ब्रांड बना लिया है. उनका हर कदम एक बिजनेस मूव है और यही उन्हें एक असली ‘बॉस लेडी’ बनाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

21 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

34 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

57 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago