मनीषा रानी को अभी तक नहीं मिली जीत की प्राइज मनी
Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी को दिलो की रानी के नाम से जाना जाता है. मनीषा ने अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर कब्जा कर रखा है. दर्शक उनके नेचर और टैलेंट दोनों को पसंद करते हैं. आज मनीषा लग्जरी लाइफ जीती है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दिखाई देने के बाद मनीषा ने अब अपने डांस की वजह से ‘झलक दिखला जा 11’ का शो जीता है. हाल ही में एक व्लॉग में मनीषा रानी ने ‘झलक दिखला जा 11’ की पोल खोली है.
मनीषा रानी ने व्लॉग में बताया है कि ‘झलक दिखला जा 11’ में जीता हुआ पैसा मुझे अभी तक नहीं मिला है और वो कह रहे हैं कि इसमें आधा पैसा कट जाएगा. लोगों को लग रहा है कि मेरी जिंदगी में पैसों की बारिश हो रही है लेकिन ऐसा सिर्फ उनके साथ होता है जिनते करोड़पति बॉयफ्रेंड होते हैं. मेरी जिंदगी में ना तो कोई करोड़पति है और ना ही कोई बॉयफ्रेंड. मनीषा रानी अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है.
बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ में मनीषा रानी ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली थी. अपने बैक-टू-बैक दमदार परफॉर्मेंस की वजह से वह सीजन की विनर बनीं और उन्होंने प्राइज मनी के रूप में 30 लाख जीते थे जबकि उनके कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को 10 लाख रुपये दिए गए. झलक दिखला जा 11 को फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी ने जज किया था.
ये भी पढ़ें:सलमान खान का पॉपुलर शो Bigg Boss OTT 3 आएगा या नहीं? मेकर्स ने दिया ऑफिशियल स्टेटमेंट
झलक दिखला जा 11 शो का टाइटल जीतने पर मनीषा रानी ने कहा यह सफर किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मैं लकी हूं कि जजों और ऑडियंस का बेहिसाब प्यार और सपोर्ट मिला है. मैं जानती थी कि यह तजुर्बा मेरी जिंदगी बदल देगा और इसने वाकई ऐसा किया है. एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मुझे खुद पर दोगुना मेहनत करनी थी ताकि खुद को साबित कर सकें.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…