चुनाव

डिंपल यादव हैं करोड़ों की मालकिन, पहनती हैं 60 लाख का डायमंड, जानें, कितने अमीर हैं अखिलेश यादव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. डिंपल यादव ने मंगलवार (16 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनकी ओर से चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामें में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया. सादगी के लिए मशहूर डिंपल यादव ज्वेलरी की काफी शौकीन हैं. हालांकि डिंपल यादव के पास एक भी कार नहीं है.

2022 में 14 करोड़ रुपये संपत्ति थी

बता दें कि डिंपल यादव यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी हैं और मैनपुरी से सांसद हैं. उन्होंने 2022 में हुए उपचुनाव के दौरान अपनी संपत्ति 14 करोड़ रुपये बताई थी.

15.5 करोड़ रुपये से अधिक की मालकिन

डिंपल यादव ने 2024 के चुनाव में सपा उम्मीदवार हैं. उन्होंने हलफनामें में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. जिसमें उनकी कुल संपत्ति 15.5 करोड़ रुपये से अधिक है. डिंपल यादव के पास 57, 2447 रुपये नकद हैं. 10.44 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति और 5.10 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति उनके नाम है.

करीब 60 लाख का डायमंड

डिंपल यादव की ओर से दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1.25 लाख रुपये का एक कंप्यूटर, 2.774 किलोग्राम से अधिक सोने के गहने, 203 ग्राम मोती और 59,76,687 रुपये का 127.75 कैरेट का हीरा है.

74.44 लाख रुपये से अधिक का कर्ज

डिंपल यादव पर कर्ज की बात करें तो उनके ऊपर 74.44 लाख रुपये से अधिक का कर्ज है, जबकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर 25.40 लाख रुपये से अधिक का कर्ज है. डिंपल यादव के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं दर्ज है.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के रायगंज में PM मोदी की रैली में दिखा गजब का उत्साह, वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री ने कही यह बात

डिंपल यादव के पास कोई कार नहीं

हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास कोई भी कार नहीं है. इसके अलावा अखिलेश यादव के नाम पर भी कोई गाड़ी नहीं है. अखिलेश यादव के पास 25,71,804 रुपये कैश है. जबकि 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति और वह 9.12 करोड़ रुपए की चल संपत्तियों के मालिक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago