दुनिया

Dubai Flood: दुबई में आफत बनकर टूटी बारिश…चारों तरफ मचा कोहराम, ओमान में 18 की मौत, सिंगर राहुल वैद्य दिखे हाथ में जूता लिए, Video

Dubai Flood: संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में बारिश आफत बनकर टूटी है. 160 मिलीमीटर हुई बारिश में देश के प्रमुख शहर दुबई के तमाम हिस्से डूब गए हैं और कोहराम मचा हुआ है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश से दुबई शहर जलमग्न हो गया है. मॉल से लेकर एयरपोर्ट तक सब बाढ़ में डूबे दिखाई दे रहे हैं. बाढ़ की वजह से सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और घरों में पानी घुस गया. घटनाओं को लेकर तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बारिश की आफत साफ दिखाई दे रही है. बारिश के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है.

मीडिया सूत्रों की मानें तो पड़ोसी मुल्क ओमान में भी भारी बारिश ने कहर मचा रखा है. यहां पर बाढ़ से 18 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है. तो वहीं भारतीय सिंगर राहुल वैद्य की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बाढ़ में हाथ में जूता लिए दिखाई दे रहे हैं.

वह यहां पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहुंचे थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को 12 घंटों के लिए बारिश हुई और इतनी ही देर में लगभग 100 मिलीमीटर और 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गौरतलब है कि दुबई शहर में पूरे साल में लगभग 88.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. ऐसे में 24 घंटे में हुई बारिश से शहर का तमाम हिस्सा जलमग्न हो गया है.

मंगलवार सुबह यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के कई बड़े शहरों में मौसम से संबंधित अलर्ट जारी किया था. बाढ़ की वजह से दुबई पुलिस ने लोगों को उन सड़कों पर जाने के लिए मना किया है, जहां पर पानी भरा हुआ है. बहरीन से भी सोशल मीडिया पर बाढ़ के कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें लोग भारी बारिश में फंसे नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Ram Navami-2024: आज अद्भुत होगा राम मंदिर का दृश्य, सूर्य देव करेंगे रामलला का अभिषेक, पुरी तट पर बनाई गई 20 फीट लंबी मूर्ति, Video

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago