मनोज तिवारी
Manoj Tiwari: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं. बता दें मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. हाल ही में मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अभिनेता अपनी नन्ही परी को हॉस्पिटल से घर लेकर आ गए हैं.
ये भी पढ़ें- Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा को लगता है डर! जानिए Nora Fatehi ने और क्या-क्या खुलासे किए
बता दें इस वीडियो में मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को लेकर कार से उतर रहे हैं. वहीं, पूरा परिवार नन्ही परी पर फूलों की बारिश कर रहा है. बच्ची के स्वागत के लिए घर को महल जैसे सजाया गया है. जैसे ही मनोज तिवारी अपनी बेटी को लेकर कार से निकले वैसे ही फूलों डालकर माता-पिता और बच्ची का स्वागत किया गया. घर में एंट्री लेने से पहले बच्ची की आरती हुई और टीका लगाया गया. फिर मनोज से बेटी को मंदिर का दर्शन करवाया. मनोज तिवारी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें, उन्होंने लिखा है ‘बिटिया घर आयी. रौनक ही रौनक. जय माँ विंध्यवासिनी.’ मनोज तिवारी के वीडियो पर लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं.
मनोज तिवारी ने इससे पहले अपनी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस को दी थी. उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर करके लिखा था- बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है.आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे. सुरभि-मनोज तिवारी.
मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी दो शादियां हुई हैं. पहली शादी मनोज तिवारी की रानी तिवारी से हुई थी. मगर ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया. इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी भी है. जिसका नाम रीति तिवारी है. पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी की लाइफ में सुरभि आईं. इसके बाद 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग दूसरी शादी की. दोनों की इस शादी से एक बेटी है, जिसका नाम सान्विका है. अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी हुई है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…