मनोरंजन

‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर देने वाली है दस्तक, फुल-लेंथ फिल्म से मचेगा भौकाल

वेब सीरीज मिर्जापुर ने न जाने कितने लोगों का दिल जीत रखा है. ऐसे में उसके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. जैसा की सबको पता है की अब तक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके है और इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत तक इसका सीजन 4 भी आने को है, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसको लेकर बहुत ज्याद एक्साइटेड भी है.

लेकिन इस बीच माफिया क्राइम ड्रामा मिर्जापुर का एक फुल-लेंथ फिल्म भी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार होने वाला है. इस फिल्म को लेकर एक्टर व को-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने अक्टूबर 2024 में घोंषणा की थी, जिसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग

पिछले साल मिर्जापुर: द फिल्म की घोषणा के बाद अब ये खबर है की इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसकी शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में होगी. इस फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह है. जो पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भईया और अभिषेक बनर्जी (कंपाउंडर) के सीन्स पर फोकस करेंगे जिसकी शूटिंग अगले हफ्ते ही शुरू होने को है.

सितंबर में जुड़ेंगे अली फजल व श्वेता त्रिपाठी

वहीं दूसरी ओर अली फजल उर्फ गुड्डु शुक्ला और श्वेता त्रिपाठी शर्मा सितंबर में टीम से जुड़ेंगे. आपको बता दें की इस फिल्म की मुंबई में शूटिंग खत्म होने के बाद अक्टुबर में इसका प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश में होगा जिसकी शूटिंग दिसंबर तक चलेगी. उत्तर प्रदेश में होने वाली इस शूटिंग में कई सारे एक्शन सीक्वेंस और कहानी के कभ महत्वपूर्ण सीन्स को फिल्माया जाएगा.

2018 में मिर्जापुर की पहली झलक

आपको बता दें की मिर्जापुर का सबसे पहला रिलीज 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर आया था. इसकी कहानी इतनी जबरदस्त थी की फैंस इसके दिवाने हो गए साथ ही इसके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी.

इस फिल्म में हमको सारे पुराने किरदार देखने को मिल सकते हैं, जिनका सफर केवल इसके पहले व दूसरे सीजन तक ही था, जिससे सारी यादें ताजा हो जाएंगी.

बड़े पर्दे पर लाना एक ऐतिहासिक कदम

प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा की मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर लाना एक ऐतिहासिक कदम है, जिस तरह इस सीरीज के तीनो सीजन ने अपनी कहानी और किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है वैसे ही हमें ये विश्वास है की ये फिल्म लोगो को मिर्जापुर की दुनिया में पहले से ज्यादा डुबो देगी.

ये भी पढ़ें: OTT के बादशाह मनोज बाजपेयी का नेटफ्लिक्स पर फिरसे जलवा, फिल्म की दिलचस्प कहानी ने लोगों का जीत दिल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

2 hours ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

3 hours ago