Indian Railway Passenger Safety: यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीज़न की सभी यात्री ट्रेनों के कोचों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. यह परियोजना कुल 1,800 कोचों में आधुनिक निगरानी प्रणाली से जुड़ी होगी, जिसमें 895 लिंक हॉफमैन बुश (LHB) और 887 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के डिब्बे शामिल हैं.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती चरण में प्रमुख ट्रेनों को चुना गया है, जिनमें प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस, सुबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, सुबेदारगंज-Meerut City संगम एक्सप्रेस और सुबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू मेल शामिल हैं. इन ट्रेनों में जल्द ही कैमरे लगाने का काम शुरू होगा.
इस निगरानी प्रणाली में खास बात यह है कि कुछ प्रीमियम ट्रेनों—जैसे प्रयागराज एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस—में एआई (Artificial Intelligence) से लैस कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे न सिर्फ तेज़ रफ्तार (100 किमी/घंटा से ऊपर) पर भी साफ रिकॉर्डिंग करेंगे, बल्कि कम रोशनी की स्थिति में भी स्पष्ट वीडियो उपलब्ध कराएंगे.
प्रत्येक एसी कोच—चाहे वह फर्स्ट, सेकंड, थर्ड क्लास हो या चेयर कार—में चार कैमरे होंगे. वहीं, जनरल डिब्बों, SLR कोच और पेंट्री कार में छह-छह कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे एंट्री गेट और कॉरिडोर पर लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की गतिविधियों पर पूरी तरह निगरानी रखी जा सके.
स्थापित कैमरों की निगरानी सीधे NCR मुख्यालय और आगरा, झांसी व प्रयागराज के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) कार्यालयों से की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में लोको पायलट केबिन में भी कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है.
NCR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शशिकांत त्रिपाठी ने कहा ‘यह पहल रेलवे की यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. सीसीटीवी कैमरे न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद करेंगे बल्कि किसी घटना की स्थिति में त्वरित जांच और निगरानी भी आसान होगी.’
यह कदम रेलवे के उन बड़े प्रयासों का हिस्सा है, जिनका लक्ष्य यात्रियों में विश्वास बढ़ाना और सुरक्षा मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करना है. जल्द ही इंस्टॉलेशन का काम तेज़ी से शुरू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: GST 2.0: मिडिल क्लास को राहत, किसान को सहारा और हेल्दी इंडिया की रफ्तार तेज
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब…
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…
सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…