मनोरंजन

Miss Universe 2023: शेनिस पलाशियो के सिर सजा ताज, हुईं इमोशनल

Miss Universe 2023 Winner: शेन्निस पलासियो (Sheynnis Palacios) को मिस यूनिवर्स 2023 (Miss Universe 2023) का विजेता घोषित किया गया है. 72वें मिस यूनिवर्स की विनर निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस महज 23 साल की हैं. दुनियाभर की हसीनाओं की पीछे छोड़कर उन्होंने ये ताज अपने नाम कर लिया है. ताज पहनकर शेन्निस पलासियोस काफी इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते हैं.

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली महिला

यह कार्यक्रम अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। 19 नवंबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उन्हें मिस यूनिवर्स 2022 यूएसए की आर’बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया। सबसे खास बात ये है कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं. इसलिए ‘ब्यूटी क्वीन’ का खिताब जीतना उनके लिए और भ़ी ज्यादा मायने रखता है.

ब्यूटी पेजेंट में थाइलैंड की अनाटोनिया पहली रनरअप

मिस यूनिवर्स 2023 का ताज शेनिस पलाशियो के सिर सजा तो ब्यूटी पेजेंट में थाइलैंड की अनाटोनिया पहली रनरअप रहीं. ऑस्ट्रेलिया की मोरे विलसन दूसरी रनरअप बनीं. बता दें, इस साल अमेरिका के एल सैलवेडर में मिस यूनिवर्स का कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया था. जहां 84 देशों से पार्टिसिपेंट्स आए थे.

टॉप 3 में रही ये हसीनाएं

टॉप 3 में इस बार थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी. लेकिन दोनों को पछाड़ते हुए शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है. सौंदर्य प्रतियोगिता में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड (Anntonia Porsild) फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन (Moraya Wilson) के सिर सेकंड रनर-अप का ताज सजा.

भारत श्वेता शारदा टॉप 20 में रहीं

इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई. हालांकि, वो ताज नहीं जीत पाईं. वहीं, इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स 2023 में डेब्यू किया था.

84 देशों के हसीनाएं के बीच मुकाबला

अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर में हुए 72वें मिस यूनिवर्स 2023 के भव्य कार्यक्रम में 84 देशों की हसीनाएं एक-दूसरे के खिलाफ प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं, जिसमें शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago