पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने क्लीन स्वीप किया है. TMC ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है. इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए. अधिकांश सीटों पर पार्टी ने बढ़े अंतर से जीत हासिल की, जबकि मदारीहाट सीट BJP से छीन ली. इस जीत से स्पष्ट है कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या जैसे मुद्दों का चुनाव में कोई खास असर नहीं पड़ा.
सभी छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. सिताई सीट पर टीएमसी उम्मीदवार संगीता रॉय ने भाजपा के दीपक कुमार को 1,30,636 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. संगीता रॉय को कुल 1,65,984 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 35,348 वोट मिले हैं.
मदारीहाट सीट (जिला अलीपुरद्वार) पर टीएमसी उम्मीदवार जय प्रकाश टोप्पो ने भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार को 2,81,68 वोटों से हराया है. टीएमसी उम्मीदवार को 79,186 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 51,018 मिले हैं. भाजपा ने साल 2016 में इस सीट को 22,000 से अधिक मतों और 2021 में 29,685 मतों से जीता था.
नैहाटी सीट (उत्तर 24 परगना जिला) पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सतन डे ने भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49,277 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. सतन डे को 78,772 और रूपक मित्रा कुल 29,495 वोट मिले.
हरोआ सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शेख रबी उल इस्लाम ने ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के उम्मीदवार पियारूल इस्लाम को 1,31,388 वोटों के बड़े अंतर से हराया है, जबकि 13,570 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार बिमल दास तीसरे स्थान पर रहे. टीएमसी उम्मीदवार को 1,57,072, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार को 25,684 वोट मिले.
मेदिनीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजय हाजरा ने जीत दर्ज की है. सुजय ने भाजपा उम्मीदवार सुभाजीत रॉय (बंटी) को 33,996 वोटों के अंतर से हराया है. टीएमसी प्रत्याशी को 1,15,104 और भजापा प्रत्याशी को 81,108 वोट मिले.
तलदांगरा सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार फाल्गुनी सिंघबाबू ने जीत दर्ज की है. सिंघबाबू ने भाजपा उम्मीदवार अनन्या रॉय 34,082 वोटों से हराया है. अनन्या रॉय को कुल 64,844 वोट मिले हैं. जबकि, टीएमसी प्रत्याशी को 98,926 वोट मिले.
ये भी पढ़ें: वायनाड से अपने पहले चुनाव में Priyanka Gandhi 4 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मां-माटी-जनता को विनम्र हृदय से प्रणाम. जय बांग्ला.’
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टी सहयोगियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल उपचुनावों में निर्णायक जीत के लिए सभी छह टीएमसी उम्मीदवारों को बधाई, जिन्होंने जमींदारों, मीडिया और कोलकाता हाईकोर्ट के एक वर्ग द्वारा अपने निहित स्वार्थों के लिए बंगाल को बदनाम करने के लिए बनाए गए आख्यानों को चुनौती दी.’
उन्होंने आगे कहा, ‘पहली बार आपकी सेवा करने का अवसर देने के लिए मदारीहाट के लोगों का विशेष धन्यवाद. मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के सामने नतमस्तक हूं, जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से बांग्ला विद्रोहियों, उनके फर्जी आख्यानों को खत्म किया और हम पर अपना भरोसा जताया.’
हार स्वीकार करते हुए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि उपचुनावों में ये नतीजे अपेक्षित थे. उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमें उम्मीद है कि हम 2026 के विधानसभा चुनाव जीतेंगे.’ पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें इस नतीजे की उम्मीद थी. उन्होंने कहा, ‘टीएमसी जानती है कि वोटिंग मशीनरी कैसे चलानी है. हालांकि, मुझे मदारीहाट में लड़ाई की उम्मीद थी.’
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…