मनोरंजन

‘Monkey Man’ का ट्रेलर रिलीज, शोभिता धूलिपाला ने देव पटेल की एक्शन थ्रिलर के साथ हॉलीवुड में भी मचाया धमाल

Monkey Man trailer: ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर देव पटेल की अपकमिंग फिल्म ‘मंकी मैन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में देव पटेल अपने फीचर निर्देशन की पहली भूमिका निभा रहे हैं. इसी फिल्म से शोभिता धुलिपाला ने भी हॉलीवुड में एंट्री मारी हैं. 3 मिनट से लंबे इस ट्रेलर में देव उन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ खड़े हैं और उससे बदला लेने की ताक में दिख रहे. दरअसल वो उनसे अपनी मां (अदिथि कालकुंटे) की हत्या का बदला लेने का प्लान कर रहा जो आज भी गरीबों और मजबूर लोगों को पीड़ित कर रहे हैं.

फिल्म की कहानी भारत पर बेस्ड है और ये हनुमान की कथा से प्रेरित दिख रही है. ट्रेलर में देव के किरदार को एक अंडरग्राउंड फाइट क्लब में दिखाया जा रहा है जिसे पैसों के लिए कुछ फेमस फाइटर्स जाकर पीटते हैं. लड़ाई के दौरान वह गोरिल्ला वाला मुखौटा पहनते हैं. इस ट्रेलर में देव के बचपन की झलकियां हैं जिसमें वह अपनी मां के साथ समय वक्त बिताता दिख रहा और कैसे उनकी जिंदगी खत्म हो गई. इसमें दिखाया गया है कि जैसे-जैसे वह बड़ा होता है देव दुश्मनों से बदला लेने के तमाम तरीके ढूंढता है जिन्होंने उससे उसका सब कुछ छीन लिया है.

हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’ का धमाकेदार ट्रेलर

इस फिल्म से हॉलीवुड में कदम बढ़ा चुकीं शोभिता धुलिपाला ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म मंकी मैन का ट्रेलर शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है. 5 अप्रैल को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’ उनके इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से कॉमेंट्स आ रहे हैं. अनुराग कश्यप ने कहा- शानदार दिख रही हैं. आदर्श गौरव ने कहा- इसे लेकर बहुत बहुत बहुत अधिक उत्साहित हू, एकदम मेंटल लग रहा.’ आम पब्लिक देव और शोभिता को साथ देखकर खुश हैं काफी लोगों ने इस ट्रेलर को माइंड ब्लोइंग बताया है.

‘मंकी मैन’ की रिलीज डेट और कास्ट

‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आने के बाद, शोभिता ने सिनेमा की दुनिया में धूम मचा दी है. वहीं, उनकी फिल्म ‘मंकी मैन’ 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली है. देव ने अपनी ऑरिजनल कहानी का निर्देशन किया है और पॉल अंगुनावेला और जॉन कोली के साथ स्क्रीनप्ले किया है. इस फिल्म में देव और शोभिता के अलावा मकरंद देशपांडे, सिकंदर खेर, शार्ल्टो कोपले, पितोबाश, विपिन शर्मा, अदिति कालकुंटे और अश्विनी कालसेकर भी हैं.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने CJP नेताओं को दी धमकी?

सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़े कुछ वीडियो…

25 minutes ago

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

41 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

43 minutes ago