सुशील कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष AAP, हरियाणा
Haryana Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं. जिसको लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेजी के साथ चल रही हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.
आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शनिवार (27 जनवरी) को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा जाएगा. इस चुनाव में किसी के साथ भी गठबंधन नहीं होगा. वहीं लोकसभा चुनाव में क्या कांग्रेस के साथ AAP चुनाव लड़ेगी, के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने अपना रुख पार्टी हाईकमान को बता दिया है कि पार्टी पूरी तरह से मजबूत है और गठबंधन में चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लेगा.
बता दें कि 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी जींद जिले में एक बड़ी चुनावी रैली करने जा रही है. इस रैली को आप का हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आगाज माना जा रहा है. इस रैली को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान संबोधित करेंगे.
गौरतलब है कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है. इसके साथ ही इन दोनों राज्यों से सटा हुआ है हरियाणा, इसी के चलते यहां पर आम आदमी पार्टी पूरा फोकस कर रही है. आम आदमी पार्टी दो राज्यों में सत्ता में आने के बाद अब हरियाणा की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है. जिसके लिए पार्टी नई रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. हालांकि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी को हरियाणा में तीन बड़े झटके लगे हैं. पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके अलावा कैंपेन कमेटी के चेयरमैन रहे अशोक तंवर ने भी पार्टी छोड़ दी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…