Khesari Lal Yadav Chapra Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है. इस बार भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी सियासी डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें राजद ने छपरा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रहे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार में उनकी पत्नी चंदा यादव भी जमकर साथ दे रही हैं.
खेसारी लाल यादव छपरा सीट से नामांकन कर चुके हैं. वो छपरा के अलग-अलग गांवों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, लेकिन अपने पति को सपोर्ट करने के लिए चंदा यादव भी चुनावी मैदान में पूरी तरह उतर चुकी हैं.
चंदा यादव छपरा के गांवों में जाकर लोगों से मिल रही हैं और उनसे बातचीत कर रही हैं. वो महिलाओं के बीच दावेदारी पक्की कर रही हैं. अब खेसारी की पत्नी को सारण में जनसंपर्क करते हुए देखा गया.
वीडियो में चंदा स्कॉर्पियो में सवार होकर लोगों से मिल रही हैं और उनसे खेसारी लाल यादव को एक मौका देने की अपील कर रही हैं.
उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर प्रचार की वीडियो पोस्ट की है और लिखा है, “जनसंपर्क जारी है, छपरा विधानसभा क्षेत्र के भगवान रूपी जनता से निवेदन बा की बस एक बार सेवा के मौका दीही जा. दोबारा बोले के ना पड़ी.”
खेसारी लाल यादव भी छपरा के अलग-अलग गांवों में जाकर जनता से मिल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने युवाओं की भीड़ के साथ फोटो पोस्ट की थी और जनता का सपोर्ट करने के लिए आभार भी व्यक्त किया था.
पहले छपरा विधानसभा सीट से चंदा यादव को राजद से टिकट दिया गया था. लेकिन, बाद में चंदा को हटाकर खेसारी को टिकट दिया गया. अब दोनों पति-पत्नी मिलकर विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत कर रहे हैं. अब देखना होगा कि बतौर एक्टर-सिंगर तो जनता ने खेसारी को खूब सारा प्यार दिया है, लेकिन क्या चुनाव में एक राजनेता के तौर पर जनता खेसारी को अपनाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: पीएम मोदी का युवाओं से संवाद, कहा- ‘रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार’
बिहार चुनाव में मेहनत के साथ-साथ खेसारी अपनी फिल्मों और गानों पर भी फोकस कर रहे हैं. उनकी आगामी फिल्म जमानत भी रिलीज होने वाली है, जिसके पोस्टर और गाने रिलीज हो चुके हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है. नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…