Ramayana Trailer: जिस घड़ी का देश भर के फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो आ ही गई. डायरेक्टर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर आखिरकार सामने आ चुका है. पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को आने वाला था, लेकिन कुछ वजहों से इसे आगे बढ़ा दिया गया था. मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देते हुए इसे आज यानी 30 जुलाई को बिल्कुल ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज कर दिया, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
करीब 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत ही सीधे यश से होती है, जो फिल्म में खूंखार रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. सिंहासन के लिए खून-खराबा करना और सफेद हाथी के साथ युद्ध का उनका अंदाज देखते ही बनता है. रावण के रोल में यश का अहंकार और उनका रौद्र रूप पर्दे पर साफ नजर आ रहा है, जो रोंगटे खड़े कर देता है.
फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के लुक्स भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. भगवान राम के रोल में रणबीर की आंखों की चमक और उनका शांत-गंभीर तेवर दिल जीत रहा है. साथ में मां सीता के किरदार में साई पल्लवी बेहद खूबसूरत और शालीन लग रही हैं. उनका तलवारबाजी वाला सीन तो वाकई दिल को छू लेने वाला है.
वहीं सबसे दिलचस्प बात ये है कि रामानंद सागर की पुरानी रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ के रोल में हैं और उनकी भावुक अदाकारी काफी असरदार लग रही है.
इसके साथ ही रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म में कुछ अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. ट्रेलर में लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की एक झलक मिलती है, वहीं शुर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह भी काफी जमी हैं. उनकी नाक कटने वाले सीन की एक छोटी सी झलक भी इसमें दिखाई गई है.
ये भी पढ़ें- Sulochana Latkar Story: रंगू दीवान से बनीं सुलोचना, जानिए कैसे बनीं हिंदी सिनेमा की यादगार ‘मां’
फिल्म के डायलॉग्स बेहद दमदार हैं जो सीधा दिल पर असर करते हैं. ट्रेलर में गूंजने वाले कुछ संवाद जैसे “विश्व कल्याण के लिए अगर मेरा अंत भी हो जाए तो भी मुझे स्वीकार है” और “रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तो तीनों लोकों के सामने उसका वध होगा” फिल्म के प्रति उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा देते हैं.
बता दें कि ट्रेलर देखकर यह साफ है कि नितेश तिवारी इस पौराणिक गाथा को एक बिल्कुल नए और भव्य स्तर पर बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं. फैंस अब इस महाकाव्य को सिनेमाघरों में देखने के लिए और भी ज्यादा बेताब हो गए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…
Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…
Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…
चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…
Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…