Categories: मनोरंजन

Nitin Desai Death: 252 करोड़ के कर्ज से टूट गए थे नितिन देसाई, बॉडीगार्ड ने किए एनडी स्टूडियो को लेकर खुलासे

Nitin Desai Death: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है. नितिन देसाई का शव एनडी स्टूडियो में लटका हुआ मिला. कर्ज के बोझ तले दबे नितिन ने कई फिल्मों के सेट बनाए हैं. नितिन पर लगभग 252 करोड़ रुपये का कर्ज था. जाने-माने कला निर्देशक नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर, लगान, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बाजीराव मस्तानी का सेट डिजाइन किया था. आर्ट डायरेक्टर के निधन के बाद ये सवाल उठ रहा है कि आखिर नितिन के साथ हुआ क्या?

इस बीच नितिन के बॉडीगार्ड ने कई खुलासे किए हैं. पुलिस को दिए बयान में नितिन के गार्ड ने बताया कि बहुत देर तक कमरा बंद था. हमने दरबाजा खटखटाया. अंदर से कोई आवाज नहीं आई. जब हम दरबाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा सर फंदे से लटक रहे थे. बाद में हमने पुलिस को सूचना दी. नितिन के बॉडीगार्ड ने बताया कि नितिन देसाई आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. अब सामने आ रहा है कि उन पर 252 करोड़ रुपये का लोन भी था. नितिन देसाई की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटड ने साल 2016 से 2018 तक 185 करोड़ रुपये का लोन लिया था. मगर वह इसे लौटा नहीं पा रहे थे.

यह भी पढ़ें: Nitin Desai: ‘देवदास’ जैसी फिल्मों का सेट बनाने वाले मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या, स्टूडियो में फंदे से लटका मिला शव

नितिन पर था कर्ज

नितिन देसाई के बेहद करीबी दोस्त भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, ” “मैं अक्सर उनसे बात करता था और उन्हें सलाह देता था. मैंने उन्हें बताया था कि कैसे अमिताभ बच्चन ने भारी नुकसान का सामना किया था और फिर से कामयाबी हासिल की थी. हमने उनसे कहा कि हालत कितनी भी खराब क्यों न हो, वह नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. उनकी मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैंने उनसे परसों बात की थी.”

दिवालिया होने वाली थी नितिन की कंपनी

बता दें कि बीते 25 जुलाई को नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एनडी स्टूडियो कंपनी को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की एक याचिका को स्वीकार कर लिया था. NCLT के अनुसार, 31 मार्च, 2021 को कर्जदाताओं ने कंपनी के खाते को NPA घोषित कर दिया था. 30 जून 2022, तक कंपनी पर कुल 252.48 करोड़ रुपये का कर्ज था. कर्ज की वजह से नितिन काफी परेशान थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

17 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

18 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

46 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago